{"_id":"655ca66759307ba4d7df1e1a5467692c","slug":"the-young-man-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर और साले से तंग युवक ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर और साले से तंग युवक ने फंदा लगाया
अमर उजाला लुधियाना
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्लांपुर (लुधियाना)। शहर के गुरुद्वारा अजीतसर साहिब के नजदीक किराए के मकान में रहने वाले युवक ने ससुर एवं साले से परेशान होकर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए ससुर गुरदेव सिंह एवं साले लवली को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान इंदिरा नगर लुधियाना निवासी परमिंदर सिंह के तौर पर हुई है। वह एक वकील के पास रीडर का काम करता था। मृतक की पत्नी सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। परिवारिक कलह के कारण मृतक अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था।
जानकारी के अनुसार वकील के चैंबर की चाबी भी मृतक के पास रहती थी। शनिवार एवं रविवार की छुट्टी के बाद जब परमिंदर चैंबर में नहीं पहुंचा तो वकील ने उसे कई फोन किए, लेकिन जवाब नहीं मिला। जब वकील के साथी चाबी लेने उसके घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था और कमरे से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो शव पंखे से लटक रहा था। मकान मालिक जनरैल सिंह ने कहा कि शुक्रवार को परमिंदर ड्यूटी करके आया था।
उधर दो दिन की छुट्टी के कारण पत्नी अपने मायके मोगा चली गई। मृतक के पास से सुसाइड नोट पुलिस को मिला। उसमें लिखा था कि ससुर एवं साले की वजह से ही घर में कलह रहता था।
उसके दो बच्चे भी ससुराल में ही रहते थे। इसलिए भी वह काफी परेशान था। उसने अपनी पत्नी को बेकसूर बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया।
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपियाें की तलाश की जा रही है।