फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The young man challenged the marriage to be held in Dera Sirsa in the court

डेरा सिरसा में होने वाली शादी को युवक ने अदालत में दी चुनौती

Thu, 19 May 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
The young man challenged the marriage to be held in Dera Sirsa in the court
बठिंडा। डेरा सच्चा सौदा सिरसा में दिल जोड़ माला डलवाकर करवाई जा चुकी शादियों को एक युवक ने अदालत में चैलेंज किया है। बुधवार को युवक ने अपने वकील रणधीर सिंह के जरिये अदालत में याचिका दायर की। जिस पर अदालत ने डिप्टी कमिश्नर, शादी रजिस्ट्रार बठिंडा समेत डेरा सच्चा सौदा सिरसा को समन जारी किया है।
विज्ञापन

वकील रणधीर सिंह ने बताया कि उनके क्लाइंट युवक पर एक युवती ने दूसरी शादी करवाने का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि युवक की पहली शादी डेरा सच्चा सौदा में दिल जोड़ माला डलवाकर की गई थी, जो मान्य नहीं थी। इसके बावजूद पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर दिया। वकील ने बताया कि उन्होंने युवक की तरफ से अदालत में याचिका दायर कर पूछा है कि डेरा सिरसा में होने वाली शादी हिंदू मैरिज एक्ट के तहत मान्य है या नहीं। जिसके तहत उन्होंने युवक के जरिये अदालत में याचिका दायर की है। वकील ने बताया कि याचिका की सुनवाई करते हुए अदालत ने बुधवार को ही डीसी शौकत अहमद परे, मैरिज रजिस्ट्रार बठिंडा समेत डेरा सिरसा को समन जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed