फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The truck parked in the plot adjacent to the police station wall was stolen along with 500 bags of wheat

Ludhiana News: थाने की दीवार से सटे प्लाॅट में खड़ा ट्रक 500 बोरी गेहूं समेत चोरी

Wed, 01 May 2024 11:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 01 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
The truck parked in the plot adjacent to the police station wall was stolen along with 500 bags of wheat
राकेश कुमार की आढ़त से गेहूं की बोरियां जानी थी लुधियाना के मार्कफेड गोदाम
विज्ञापन

परिवहन (लोडिंग) ठेकेदार का ड्राइवर ट्रक को हिफाजत के लिए थाने के साथ लगाकर मंडी में सोने चला गया
बिल्ला ने चाबी और गेट पास भी ट्रक में ही छोड़ा, सुबह देखा तो ट्रक गायब
जोधां पुलिस ने ड्राइवर बिल्ला को हिरासत में लिया
कंवरपाल - संवाद
हलवारा। लोकसभा चुनाव के चलते हाई अलर्ट पर चल रही पंजाब पुलिस के तमाम सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बताते हुए चोर गिरोह ने जिला लुधियाना के थाना जोधां की दीवार से सटे मक्की के आचार प्लाॅट में ही सेंध लगा दी। मारुति कार में आए चोर बुधवार तड़के डेढ़ बजे थाने के साथ स्थित छाबड़ा सिलेज कंपनी के प्लांट में खडे़ ट्रक को 500 बोरी गेहूं समेत चोरी करके रायकोट की तरफ फरार हो गए। हैरानीजनक यह कि जोधां पुलिस सोती रही और चोर उनकी नाक के नीचे इतने बड़े कांड को अंजाम दे गए। थाना जोधां की पुलिस आसपास और दूरदराज के सीसीटीवी खंगाल रही है, घटनास्थल से 500 मीटर दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में करीब डेढ़ बजे मारुति कार के पीछे ट्रक रायकोट की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है। जोधां पुलिस परिवहन ठेकेदार पवन कुमार वासी लुधियाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है और मदद के लिए सीआईए स्टाफ के अधिकारियों की मदद भी ली जा रही है।
आढ़ती राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम 7 बजकर 2 मिनट पर पवन कुमार का ड्राइवर बिल्ला वासी सलेम टाबरी लुधियाना गेट पास लेकर 500 बोरी गेहूं से लदा ट्रक लेकर जोधां मंडी से निकल गया था। ट्रक में रखा गेहूं मार्कफेड के गोदाम लुधियाना में अनलोड किया जाना था। लेबर के साथ सुबह लुधियाना निकलने का कार्यक्रम तय करके बिल्ला ने थाना जोधां की दीवार से सटी उनकी छाबड़ा सिलेज कंपनी में ट्रक को खड़ा कर दिया और खुद मंडी में बने कमरे में सोने चला गया। लापरवाही की तमाम सीमा लांघते हुए बिल्ला चाबी और गेट पास ट्रक में ही छोड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नजदीक स्थित आइस फैक्ट्री के पास एक मारुति कार आकर रुकी। कार में से चार नकाबपोश लोग उतरे और दीवार के साथ-साथ छुपते हुए उनके प्लाॅट तक पहुंचे और ट्रक लेकर रायकोट की तरफ फरार हो गए। प्लाॅट से करीब 500 मीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में 1 बजकर 23 मिनट के करीब आगे मारुति कार और उसके पीछे ट्रक रायकोट की तरफ जाते दिखाई दे रहा है। आढ़ती राकेश कुमार ने कहा कि बेशक गेट पास मिल जाने के बाद उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं रहती इसी वजह से मुकदमा परिवहन ठेका कंपनी के मालिक पवन कुमार की शिकायत पर दर्ज किया जा रहा है। ट्रक में 7 लाख रुपये मूल्य का गेहूं और ट्रक की कीमत लगाकर पवन कुमार का 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

-----------------
थाना जोधां के प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने माना कि ये बेहद गंभीर मामला है, उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें चारों और दौड़ाई जा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध मारुति कार के पीछे ट्रक जाता दिखाई दे रहा है। ड्राइवर बिल्ला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की लापरवाही के सवाल को टालते हुए इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने दावा किया कि आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed