फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The people of Ravidassia society raged on you for putting up the board, uprooted flags and torn boards

बोर्ड लगाने को लेकर आप पर भड़के रविदासिया समाज के लोग, उखाड़े झंडे और फाड़े बोर्ड

Tue, 15 Feb 2022 10:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
The people of Ravidassia society raged on you for putting up the board, uprooted flags and torn boards
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल में मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बोर्ड लगाने को लेकर रविदासिया समाज के लोग आम आदमी पार्टी पर भड़क गए। उन्होंने इलाके में केजरीवाल के स्वागत में लगे बोर्ड और आप के झंडे उखाड़कर सड़कों पर फेंक दिए। रविदासिया समाज के लोगों का आरोप था कि बुधवार को संत रविदास जी का प्रकाश पर्व है। उसके उपलक्ष्य में बस्ती जोधेवाल इलाके में शोभायात्रा थी। जिसके स्वागत के लिए इलाके में भगवान रविदास जी के बोर्ड लगे थे। उन्होंने भगवान के बोर्ड पर अपने राजनीति बोर्ड लगा दिए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने बीच बचाव कराया और मामला शांत करवाया। रविदासिया समाज के लोगों ने रोड शो का विरोध किया। जिसके बाद प्रशासन ने बस्ती जोधेवाल से रोड निकालने की बजाए उसका रुट बदलवा दिया। जिसके बाद रोड शो सेखेवाल की तरफ से होते हुए सुंदर नगर और वेटगंज से होते हुए तीन नंबर डिवीजन की तरफ हुआ। रोड शो को इतनी तेजी से निकाला गया। रोड शो को रास्ते में ज्यादा समय रुकने की इजाजत नहीं दी गई। प्रशासन को आशंका थी कि कहीं कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मंगलवार को महानगर का दौरा था। प्रैस कांफ्रेंस के बाद उन्होंने हल्का सेंट्रल में रोड शो करना था। रोड शो बस्ती जोधेवाल से शुरु होकर तीन नंबर डिविजन तक जाना था और उसके बाद केजरीवाल ने हलका आत्म नगर में भी जनसभा को संबोधित करना था। बुधवार को भगवान रविदास जी के प्रकाश पर्व के चलते मंगलवार को बस्ती जोधेवाल इलाके में शोभायात्रा निकाली जानी थी और इलाके में स्वागत के लिए बोर्ड लगाए थे। केजरीवाल समर्थकों ने उसी बोर्डो के ऊपर अपने बोर्ड लगा दिए। जिस कारण रविदासिया समाज में रोष फैल गया और गुस्साए नौजवानों ने आम आदमी पार्टी के बोर्ड फाड़ दिए और झंड़े उखाड़कर फेंक दिए। आप वर्करों ने रोकना चाहा तो वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव के लिए आगे आना पड़ा। किसी तरह से लोगों को शांत किया और वहां से भेजा।
विज्ञापन

अंतिम समय में पुलिस प्रशासन ने रोड शो का रुट बदलवाया
विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने वहां से रोड शो निकालने का रिस्क नहीं लिया। उन्होंने अंतिम मौके पर ही रुट को बदलने की प्लानिंग बनाई। जिसके बाद आप नेताओ से बात करने के बाद रोड शो सेखेवाल से शुरु करने के लिए कहा गया। रोड शो तो शुरु करवा दिया, लेकिन उशके बावजूद भी पुलिस ने कोई रिस्क नहीं लिया। पुलिस ने रोड शो को ज्यादा समय के लिए कहीं रुकने की इजाजत नहीं दी। सुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस ने रोड शो को तेजी से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद लोगों की संख्या हो गई काफी कम
रोड शो की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से कई तैयारियां की गई थी। आप के वालंटियर के साथ साथ अन्य लोग वहां मौजूद थे कि आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री की एक झलक देख सके, बस्ती जोधेवाल में जैसे ही विवाद हुआ तो लोग काफी डर गए और लोगों ने वहां से जाने में ही अपनी भलाई समझी। विवाद के बाद रोड शो में लोगों की संख्या काफी कम हो गई थी।

रोड शो के दौरान लोगों को आप के हक में वोट देने की अपील
सेखेवाल से शुरू किए गए रोड शो के दौरान जगह जगह स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि अपने परिवार के हर एक व्यक्ति को साथ लेकर जाए और एक ईमानदार सरकार का चुनाव करे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह दिल्ली में रहने वाले अपने रिश्तेदार, दोस्तों और अन्य लोगों से वहां सरकार की फीडबैक लें और आप के हक में वोट करें जिससे सरकार बनाकर पंजाब की नुहार को बदला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed