फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The outpost incharge and head constable, who went to raid, beaten

दबिश देने गए चौकी इंचार्ज और हेड कांस्टेबल को दौड़ाकर पीटा

Fri, 23 Jul 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The outpost incharge and head constable, who went to raid, beaten
हलवारा (लुधियाना)। एक महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ गांव गोबिंदगढ़ में दबिश देने गए थाना सदर रायकोट की चौकी जलालदीवाल के इंचार्ज एएसआई गुरसेवक सिंह और हेड कांस्टेबल हरमिंदर सिंह को ग्रामीणों ने वीरवार को रात बंधक बना लिया। दोनों पुलिस मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ाकर और घसीट-घसीटकर पीटा गया। उनकी वर्दी फाड़ उसके चीथड़े कर दिए। सूचना मिलने पर जिला ग्रामीण पुलिस के 6 थाना और चौकियों से गांव गोबिंदगढ़ पहुंचे 50 से अधिक पुलिस अधिकारिओं और मुलाजिमों ने अपने बंधक बनाए कर्मियों को किसी तरह बचाकर निकाला। दोनों पुलिस मुलाजिमों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रायकोट में भर्ती किया गया है। वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए चौकी जलालदीवाल के इंचार्ज गुरसेवक सिंह की शिकायत पर थाना सदर रायकोट में 16 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्यारा सिंह ने बताया कि गांव गोबिंदगढ़ की महिला अमनदीप कौर का पिछले कुछ समय से अपने ससुराल वालों के साथ झगड़ा चल रहा है। बीती रात अमनदीप कौर ने ससुराल पक्ष पर उसका बेटा अगवा किए जाने की हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत कर दी। जिसके बाद चौकी जलालदीवाल के इंचार्ज गुरसेवक सिंह और सीनियर कांस्टेबल हरमिंदर सिंह वहां जांच करने गए तो अमनदीप ने बताया कि उसका बेटा उसके चाचा ससुर हरबंस सिंह के घर में जबरन रखा गया है। जब दोनों पुलिस मुलाजिमों ने हरबंस सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया तो पहले से ही तैयार बैठे आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों के पास लाठी और अन्य हथियार थे। इसके बाद आरोपियों ने दोनों मुलाजिमों को जान से मारने की नियत से दौड़ा-दौड़ा और घसीट-घसीट कर पीटा गया। वारदात का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे सीनियर कांस्टेबल हरमिंदर सिंह की पीठ पर कई वार किए गए। किसी तरह सीनियर कांस्टेबल हरमिंदर ने पुलिस हेडक्वार्टर को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई। थाना सदर रायकोट के प्रभारी अजायब सिंह, थाना सिटी रायकोट के प्रभारी गगनप्रीत सिंह, थाना हठूर की प्रभारी अर्शप्रीत कौर, थाना सुधार प्रभारी जसवीर सिंह बुट्टर, लोहटबद्दी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह और सब इंस्पेक्टर प्यारा सिंह सहित 50 से अधिक की पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेर कर मुश्किल से अपने कर्मियों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्यारा सिंह ने बताया कि महिला अमनदीप कौर के पति पूर्व सैनिक हरप्रीत सिंह, चाचा ससुर हरबंस सिंह, जगराज सिंह, जसविंदर कौर, सुखराज सिंह, बंत सिंह, निरमल सिंह, मनदीप सिंह, लखवीर सिंह, अर्शप्रीत सिंह, गुरमेल कौर, सुखविंदर कौर, पिरता सिंह, कुलदीप कौर, सनदीप सिंह, अर्शप्रीत कौर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें से मुख्य आरोपी हरबंस सिंह, जगराज सिंह, हरप्रीत सिंह, अर्शप्रीत कौर और जसविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 11 आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed