फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The one who robbed Saraf turned out to be Babbar Khalsa terrorist

सर्राफ को लूटने वाला निकला बब्बर खालसा का आतंकी

Mon, 11 Jul 2022 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The one who robbed Saraf turned out to be Babbar Khalsa terrorist
लुधियाना। जुगियाना फाटक के पास वर्मा ज्वेलर्स को हथियारों के बल पर लूटने वाला बब्बर खलास का आतंकी निकला। लूट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूट के रुपयों का इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए किया जाना था। आरोपी अमरजीत सिंह 80-90 के दशक में आतंकी गतिविधियों में शामिल रह चुका है और बीस साल की सजा भी भुगत चुका है। पूछताछ में पता चला कि अमरजीत सिंह मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला है। यहां पर वह किराए के घर में रहता है।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह के खिलाफ तीन टाडा के मामले दर्ज थे और वह बीस साल की सजा पूरी करने के बाद 2019 में ही बाहर आया है। जेल के बाहर आते ही उसने कई वारदातों को अंजाम दिया। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अमरजीत सिंह ने बाहर आते ही लूट की दो बड़ी वारदातें की।
विज्ञापन

थाना रायकोट सदर में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। वह 2022 में दोबारा जेल से बाहर आया था और फिर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। आरोपी अमरजीत ने दोनों साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed