फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The old trouble traps imposed from the borrowers, death

कर्जदारों से परेशान बुजुर्ग ने फंदा लगाया, मौत

Thu, 09 Jan 2014 09:04 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
अमर उजाला,लुधियाना। Updated Thu, 09 Jan 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
The old trouble traps imposed from the borrowers, death
कर्जदारों से परेशान होकर पंजाब माता नगर इलाके में रहने वाले हरदीप सिंह (66) ने वीरवार शाम को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला, जब उसकी पत्नी और बहु घर लौटीं। शव लटकता देख उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर हरपाल सिंह गरेवाल ने कहा कि हरदीप सिंह की हैबोवाल इलाके में सेनेटरी की दुकान है। वह अपने बेटे के साथ पंजाब माता नगर इलाके में रहता था।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में हरदीप ने लिखा है कि उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। जो उसने समय रहते वापिस कर दिया। इसके बावजूद कर्जदार उसे पैसे लेने के लिए दबाव बना रहे थे और परेशान करते थे। वीरवार को उसका बेटा दुकान पर था और पत्नी सत्संग के लिए चली गई और बहु अपनी बहन के घर गई हुई थी। पीछे से घर में अकेले हरदीप ने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब देर शाम को उसकी पत्नी और बहु घर आई तो घर खाली देख वह हरदीप को आवाजें देने लगी। जब वह कमरे में गई, तो अंदर हरदीप का शव लटक था। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed