{"_id":"694016b2faad725b1e04bc9c","slug":"the-new-generation-will-connect-with-the-martyrdom-of-the-four-sahibzadas-free-bus-service-has-been-launched-gobindgarh-news-c-59-1-asr1001-115705-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: चार साहिबजादों की शहादत से जुड़ेगी नई पीढ़ी, शुरू हुई फ्री बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: चार साहिबजादों की शहादत से जुड़ेगी नई पीढ़ी, शुरू हुई फ्री बस सेवा
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को श्रद्धांजलि देने हेतु हलका उत्तरी के भाजपा नेता अक्षय शर्मा द्वारा एक विशेष फ्री बस सेवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह बस सेवा 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रतिदिन चलाई जाएगी, जिसके तहत संगत को अमृतसर से श्री फतेहगढ़ साहिब और फिर वापस अमृतसर लाया जाएगा।
यात्रा का उद्देश्य न केवल संगत को इन ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराना है, बल्कि नई पीढ़ी को सिख इतिहास की महान विरासत से भी जोड़ना है। अक्षय शर्मा ने कहा कि जिस उम्र में बच्चे अपने माता-पिता का सहारा लेकर जीवन को समझना शुरू करते हैं, ठीक उसी छोटी उम्र में चार साहिबजादों ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह बलिदान न केवल सिख इतिहास, बल्कि समूचे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
बस सेवा के दौरान यात्रियों को न केवल यात्रा का अवसर मिलेगा, बल्कि इतिहास से जुड़े छात्र गुरु साहिब के त्याग और साहिबजादों की शहादत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की जानकारी भी देंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।
विज्ञापन
क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा
यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है और इसमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी भाग ले सकते हैं। संगत के लिए यह एक सुनहरा अवसर है जब वे श्री फतेहगढ़ साहिब जाकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और गुरु इतिहास से प्रेरणा ले सकते हैं। बस सेवा में शामिल होने के लिए इच्छुक लोग नजदीकी गुरुद्वारा साहिब से पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैनरों पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है।