फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The miscreants entered the house and attacked the young man

Ludhiana News: बदमाशों ने घर में घुस कर युवक पर किया हमला

Mon, 09 Jun 2025 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 09 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house and attacked the young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। गांव कोठे शेर जंग में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार भी तोड़ दी।

घायल युवक को जगरावं के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, घायल हरप्रीत सिंह के बयान पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में सतनाम सिंह उर्फ बुढा और मुड्डी, दोनों निवासी कोठे शेर जंग, काली बाबा निवासी नानक नगरी थेह जगरावं और तीन अज्ञात शामिल हैं। हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह घर पर था। अचानक एक गाड़ी उसकी गली में आकर रुकी। उसमें से चार-पांच युवक बाहर निकले। उनके हाथों में तेजधार हथियार थे। आते ही उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार तोड डाली। जांच अधिकारी शमिंदरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed