फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The girl was set on fire by pouring oil on her, four days later she was marriege

घर में युवती पर तेल डालकर लगाई आग, चार दिन बाद थी शादी

Thu, 16 Jan 2020 05:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
The girl was set on fire by pouring oil on her, four days later she was marriege
घर में घुस युवती पर तेल डालकर लगाई आग, चार दिन बाद थी शादी
विज्ञापन

लोहड़ी की रात परिजनों के साथ माथा टेकने के बाद कमरे में चली गई थी सोने
देर रात चीखने की आई आवाजें तो परिजनों को लगा पता, डीएमसी में है हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लोहड़ी वाली देर रात को गिल रोड स्थित मोहल्ला विश्वकर्मा पुरी इलाके में घर में घुसे दो अज्ञात युवकों ने दुल्हन पर तेल डाल कर उसे आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। जब युवती के चीखने की आवाज आई तो उसके परिजन जागे और आग पर काबू डालने के बाद युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां युवती की हालत को देखते हुए उसे डीएमसी अस्पताल दाखिल करा दिया गया। सूचना के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद युवती के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
लड़की के पिता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी की शादी 17 जनवरी को होनी थी। घर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लोहड़ी से पहले उन्होंने रिश्तेदारों में बांटने के लिए मिठाई तैयार कराई थी। वह सामान तैयार करने के बाद घर में बचा हुआ डीजल वह एक कैनी में डाल कर चले गए थे। लोहड़ी वाले दिन पूरा परिवार त्योहार मना रहा था। देर रात अग्नि जलाकर उन्होंने माथा टेका और कुछ समय बैठने के बाद सभी पारिवारिक सदस्य अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। उनकी बेटी अपनी दादी के पास सो रही थी। देर रात करीब दो सवा दो बजे अचानक से चिल्लाने की आवाजें आने लगी। जब वह अपने कमरों से बाहर निकले तो बेटी आग से तड़प रही थी। उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाया और बेटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बेटी ने उन्हें सिर्फ इतना ही बताया कि दो युवक आए थे और उन्होंने उस पर तेल डाल कर उसे आग लगा दी। आग उसी डीजल से लगाई गई है जो घर में बचा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घर में जाने का नहीं है कोई रास्ता, फिर भी चल रही है जांच : एसएचओ
थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि घर के अंदर जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है। और कोई रास्ता घर के अंदर न तो जाता है और न ही कोई अंदर का व्यक्ति बाहर आ सकता है। घर में आने जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है, लेकिन जिस समय युवती को आग लगी थी वह भी बंद था। अब आग लगाने वाले आए कहां से और किस रास्ते से बाहर भागे अभी पता नहीं चल पाया है। जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed