{"_id":"61532df28ebc3e0c16517a2c","slug":"the-father-and-son-injured-in-attack-on-the-shop-ludhiana-news-pkl4282938159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा करने की नियत से दुकान पर हमला कर पिता पुत्र को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा करने की नियत से दुकान पर हमला कर पिता पुत्र को किया घायल
विज्ञापन
लुधियाना। मेहरबान इलाके में दुकान पर कब्जा करने की नीयत से कुछ युवकों ने गांव मंगली निवासी सुखविंदर सिंह और उसके पिता पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी धमकियां देकर फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया, जहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में गांव मंगली खास निवासी सुखविंदर सिंह की शिकायत पर थाना मेहरबान पुलिस ने गांव मत्तेवाड़ा स्थित डेरा झंडी पीर निवासी बलराज सिंह, हरपाल सिंह, रणधीर सिंह, दिलबाग सिंह, जसवीर सिंह, मेवा सिंह, गुरमेल सिंह, बूटा सिंह, गांव रोड़ निवासी दिलबाग सिंह और उनके 12 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि अपने बयान में उसने बताया कि गांव मंगली टांडा में उसकी शटरिंग के सामान की दुकान है। 27 सितंबर की सुबह 10.30 बजे वो अपने नौकर राजकरन से दुकान की सफाई करवा रहा था। उसी समय हथियारों से लैस आरोपियों ने उसकी दुकान में घुसकर उस पर हमला कर दिया। जब उसके पिता हरबिलास उसे बचाने के लिए आए तो हमलावरों ने उनके साथ भी बुरी तरह से मारपीट की। उनके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए उनकी गाड़ी तोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।