{"_id":"6144c8bd8ebc3eb7813edafc","slug":"the-farmers-surrounded-the-bjp-khanna-news-pkl4271137157","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया भाजपाईयों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया भाजपाईयों का घेराव
विज्ञापन
खन्ना। भाजपा द्वारा खन्ना में आयोजित बैठक में किसान संगठनों ने पहुंचकर भाजपाइयों का जबरदस्त विरोध किया। इस दौरान पहले तो किसान संगठन शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन जैसे ही भाजपाई बैठक खत्म करके रायल पैलेस से वापस जाने लगे तो किसानों का पारा चढ़ गया। यह सभी उनकी गाड़ियों को रोकने लगे। हालात यह हो गए कि पुलिस बामुश्किल भाजपा के नेताओं को यहां से निकाल सके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश बेदी ने कहा कि ऐसा करके किसान संगठन संघर्ष को कमजोर कर रहे हैं।
मौके पर मौजूद डीएसपी राजन परमिंदर सिंह ओर एसएचओ थाना सदर खन्ना हेमंत कुमार ने यहां हंगामे का पूर्वानुमान लगाकर भारी पुलिस बल लगा दिया था। किसानों ने जैसे ही गाड़ियों को रोकना शुरू किया तो कुछ तेज रफ्तार गाड़ियों से हादसा होते होते बचा। किसान यूनियन के सदस्य भाजपा नेताओं की गाड़ियों को अपने हाथों में पकड़े गए झंडे ओर डंडे से रोक रहे थे। किसानों ने गाड़ियों के बोनट ओर खिड़की के शीशे पर हाथों से भी प्रहार किया। यहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ओर किसान संगठनों के बीच इसे लेकर वाद विवाद भी हो गया। खैर, किसी तरह डीएसपी राजन परमिंदर सिंह और उनकी टीम ने भाजपा नेताओं को सुरक्षित यहां से रवाना कर दिया।
दूलो को जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर थी बैठक
गत दिनों भाजपा में शामिल राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो के भतीजे निर्मल सिंह दूलो को भाजपा एससी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया जाना था। इसको लेकर सुबह 11 बजे भाजपा ने स्थानीय जीटी रोड़ के गांव लिबड़ा स्थित बलदेव ढाबा के रायल पैलेस में कार्यक्रम रखा था। इसका पता चलने पर मौके पर किसान संगठन जुटना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
हमारा काम कानून व्यवस्था दुरुस्त रखना-डीएसपी
डीएसपी राजन परमिंदर सिंह ने किसान सगंठन के सदस्यों से कहा कि जिस प्रकार उन्हें शांति पूर्वक रोष प्रदर्शन करने का अधिकार है, उसी प्रकार अन्य लोगों को भी बैठक का अधिकार है। डीएसपी ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक अपना रोष प्रदर्शन करें। इससे उनको कोई एतराज नहीं है। लेकिन भाजपा नेताओं को जिस प्रकार रोकने का प्रयास किया गया और उनकी गाड़ियों के आगे आकर झंडे के डंडे ओर हाथों से गाड़ियों की खिड़कियों के माध्यम से रोकने का प्रयास किया गया, वह ठीक नहीं है। डीएसपी ने कहा कि अपने इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका फर्ज है।