फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The farmer gave his life if the crop was ruined by the pink caterpillar

गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई फसल से निराश किसान ने की खुदकुशी

Wed, 29 Sep 2021 08:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
The farmer gave his life if the crop was ruined by the pink caterpillar
बठिंडा। बुधवार को जिले में एक किसान के अलावा दो खेत मजदूरों ने खुदकुशी कर ली। किसान गुलाबी सुंडी से फसल बर्बाद होने के कारण निराश था। जबकि, दोनों खेत मजदूर कर्ज से परेशान थे। वहीं, एक 16 वर्षीय छात्र ने कहासुनी के बाद फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

जिले में गुलाबी सुंडी का कहर जारी है। सुंडी के हमले के कारण फसल बर्बाद होने से गांव चट्ठेवाला का किसान जसपाल सिंह भोला काफी निराश था। भोला के पास करीब चार एकड़ जमीन थी। जिस में उन्होंने कपास की फसल लगाई हुई थी।
विज्ञापन

इस के अलावा भोला कैंसर पीड़ित भी था। गुलाबी सुंडी के हमले से किसान की चार एकड में लगी पूरी फसल बर्बाद हो गई। जिस के चलते किसान ने बुधवार को निराश होकर घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने इस मामले में मृतक किसान की पत्नी सुखविंदर कौर के बयान पर 174 की कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव जग्गा राम तीर्थ के 45 वर्षीय महिंदर सिंह पुत्र बीरा सिंह खेत मजदूर था। उसने एक प्राइवेट कंपनी से करीब एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। जिसे चुकाने में वह असमर्थ था। इसके चलते वह पिछले कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान भी चल रहा था।
इसी परेशानी के चलते उसने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद थाना तलवंडी साबो पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को नीचे उतरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
इसी तरह दूसरी घटना थाना संगत के तहत आते गांव पक्का कलां में हुई। गांव के रहने वाले 33 वर्षीय सतीश कुमार ने भी खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उस पर कर्ज था, जिसे वह चुकाने में असमर्थ था। इसी परेशानी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसके अलावा तलवंडी साबो के गांव बहमण जस्सा सिंह में मामूली कहासुनी के बाद छात्र अर्शप्रीत सिंह ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक के पिता लखविंदर सिंह के बयान पर दर्शन सिंह, मासा सिंह, लखवीर सिंह, गुरदास सिंह, बलवीर कौर, गुरविंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतक के पिता का आरोप है कि इन सभी लोगों से परेशान होकर उसके बेटे ने खुदकुशी की है। उक्त सभी आरोपी जबरदस्ती उनके घर के सामने गेट निकाल रहे थे। जिस को लेकर वह और उनका बेटा विरोध करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed