Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The face of drug hotspots will change: Sona Thind

नशे के हॉटस्पॉट की बदलेगी सूरत : सोना थिंद

Sat, 31 Oct 2026 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 31 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
The face of drug hotspots will change: Sona Thind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। नशे से प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने का लक्ष्य है। डिप्टी कमिश्नर सोना थिंद ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्रों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सोना थिंद ने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल तस्करों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को बेहतर जीवन का अवसर देना भी है। उन्होंने नगर काउंसिल, ग्रामीण विकास, वन और नहरी विभागों को सुनसान स्थानों की सफाई, खंडहर इमारतों की देखभाल, गलियों में रोशनी और सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस नशा तस्करों पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। नशा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी मजबूत की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को नशा पीड़ितों की पहचान, उपचार, परामर्श और पुनर्वास सुविधाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश मिले हैं। रोजगार विभाग को युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने को कहा गया। सभी अधिकारियों को तालमेल से कार्य करने और साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने की हिदायत दी गई। बैठक में कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed