{"_id":"620fc745baf8a11a2535a0a3","slug":"the-election-campaign-ended-with-a-roadshow-and-a-rally-ludhiana-news-pkl4423782120","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने रोड शो तो किसी ने रैली के साथ खत्म किया चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने रोड शो तो किसी ने रैली के साथ खत्म किया चुनाव प्रचार
विज्ञापन
लुधियाना। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हर नेता ने पूरी ताकत झोंक दी। किसी ने रोड शो किया तो किसी ने रैली कर चुनाव प्रचार खत्म किया। महानगर में छह बजे तक सभी ने प्रचार खत्म कर दिया था। अपना हलका घूमने के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने दफ्तर में प्रचार खत्म कर दिया। इसके बाद बाहर से आए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को वहां से भेज दिया।
पूर्वी हलके से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी संजय तलवाड़, आप प्रत्याशी दलजीत सिंह गरेवाल सहित रंजीत सिंह ढिल्लों ने रोड शो निकाला। उत्तरी से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पांडे ने रोड शो निकाला तो भाजपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल के हक में कंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रचार किया।
आप के प्रत्याशी मदन लाल बग्गा ने भी रोड शो निकाला। अकाली प्रत्याशी आरडी शर्मा ने सुबह रोड निकाल कर शाम तक बैठकों में हिस्सा लिया। सेंट्रल हलके से सुरिंदर डावर ने रोड शो किया। इसके अलावा गुरदेव शर्मा देबी जो भाजपा के प्रत्याशी हैं ने भी लोगों से वोट मांगे। अकाली दल के प्रत्याशी प्रितपाल सिंह पाली भी रोड शो में व्यस्त रहे। वेस्ट हलके से भारत भूषण आशु ने इलाके में कई बैठकें कीं। भाजपा प्रत्याशी बिक्रम सिद्धू ने रोड शो निकाला और अकाली दल के प्रत्याशी महेश इंद्र सिंह गरेवाल ने डोर-टु-डोर प्रचार किया। इसके अलावा गुरप्रीत सिंह गोगी भी बैठकों में व्यस्त रहे।