फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The department sought an explanation from the SMO after the woman's condition deteriorated at the hospital

Ludhiana News: अस्पताल में महिला की हालत बिगड़ने पर विभाग ने एसएमओ से मांगा जवाब

Wed, 23 Sep 2026 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 23 Sep 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
The department sought an explanation from the SMO after the woman's condition deteriorated at the hospital
मांगी पूरे मामले की रिपोर्ट, लापरवाही मिली तो कार्रवाई का दिया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी




खन्ना। खन्ना सिविल अस्पताल में प्रसव के बाद 24 वर्षीय गार्गी साहनी की हालत बिगड़ने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता दिखाई है। सिविल सर्जन लुधियाना रमनदीप कौर ने खन्ना सिविल अस्पताल के एसएमओ मनिंदर सिंह भसीन से पूरे मामले पर जवाब मांगा है।
सिविल सर्जन कार्यालय ने एसएमओ को पत्र भेजकर रिपोर्ट और अस्पताल स्तर पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। एसएमओ मनिंदर भसीन अब जांच और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सिविल सर्जन कार्यालय को भेजेंगे। रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग अगला कदम उठाएगा। सिविल सर्जन रमनदीप कौर ने स्पष्ट किया है कि जांच में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गार्गी साहनी को 17 सितंबर को प्रसव के लिए खन्ना सिविल अस्पताल लाया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति होने पर उसे लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को गार्गी साहनी के भाई मयंक साहनी समेत परिवार के सदस्य खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एसएमओ मनिंदर सिंह भसीन से मुलाकात कर शिकायत रखी लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे लुधियाना स्थित सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे और रमनदीप कौर से मिले। सिविल सर्जन ने परिजनों की बात सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता मरीज की जान सुरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed