{"_id":"602567688ebc3ee96c5de379","slug":"the-child-was-misdeed-by-a-minor-brother-arrested-ludhiana-news-pkl4036645152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस का दावा-नाबालिग भाई ने ही की ज्यादती, परिवार का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस का दावा-नाबालिग भाई ने ही की ज्यादती, परिवार का इनकार
Thu, 11 Feb 2021 10:50 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में जाम लगाते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके के निजी स्कूल में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले को पुलिस ने हल करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार सात साल की बच्ची से उसके नाबालिग भाई ने ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में बच्ची के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि परिवार ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
इस मामले में गुरुवार को जालंधर बाईपास के पास स्थित सर्विस लेन को बच्ची के परिवार वालों ने जाम कर दिया था। उन्होंने बताया कि बिना कारण के ही बच्ची के भाई को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद परिजन हाईवे जाम करने के लिए जाने लगे तो पुलिस ने रोक लिया। उन्हें आश्वासन दिया गया तो प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की कि बच्ची के दुष्कर्म मामले की सूचना पुलिस को आई थी। पुलिस को पहले बताया गया कि बच्ची से स्कूल में दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे जांचे तो पता चला कि बच्ची की मां उसे स्कूल से ले गई थी और घर में बच्ची के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
बच्ची के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि स्कूल वालों को बचाकर पुलिस ने जानबूझकर बच्ची के भाई को फंसाया है। पुलिस के अनुसार बच्ची की मेडिकल जांच करवाई है और डीएनए टेस्ट भी करवाया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।