फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The BJP's performance could change the political landscape.

Ludhiana News: भाजपा के प्रदर्शन से बदल सकता है राजनीतिक समीकरण

Mon, 15 Dec 2025 08:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
The BJP's performance could change the political landscape.
हलवारा। पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के लिए वोट डाल दिए गए हैं, और अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मत पेटियों में बंद हो चुका है। 17 दिसंबर को परिणामों का इंतजार है, लेकिन एक बात तो साफ है कि इस बार वोट प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में कम हुआ है। इसके बावजूद, सत्तारूढ़ पार्टी को उम्मीद है कि विरोधी लहर का ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

इस चुनाव में भाजपा की एंट्री ने मुकाबला को तिकोणीय से चौतरफा बना दिया है। विशेष रूप से लुधियाना की महत्वपूर्ण जिप सीट सुधार और इसके अंतर्गत आने वाली 25 पंचायत समिति सीटों पर भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। आरएसएस कार्डर के प्रभाव से भाजपा ने सभी दलों को वोट की चोट दी है, जो कांग्रेस, आप और अकाली दल के प्रत्याशियों के लिए चिंता का कारण बन गया है। भाजपा ने खासकर ग्रामीण हिंदू वोटरों को अपने पक्ष में किया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कमल के निशान पर मोहर लगाने में जुटे थे।
विज्ञापन

इस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को अपेक्षाकृत अधिक सहयोग मिला है, जैसा कि सुधार से भाजपा के पवन जैदया और कमलजीत कौर एतिआणा ने बताया। वहीं, रायकोट में अकाली दल और कांग्रेस के दिग्गजों की साख दाव पर है, जिसमें कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह बोपाराय के बेटे कामिल अमर सिंह बोपाराय भी रायकोट से टिकट के दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दल अपने-अपने भविष्य को लेकर गंभीर
चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए, सभी दल अपने-अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। विशेष रूप से आम आदमी पार्टी के हाकम सिंह ठेकेदार और रमेश जैन की भी परफॉर्मेंस पर निगाहें हैं, क्योंकि यह चुनाव उनके राजनीतिक करियर का अहम मोड़ साबित हो सकता है। रायकोट और सुधार की जिप सीटों के परिणाम न केवल वर्तमान चुनाव के नतीजों का निर्धारण करेंगे, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी नई दिशा तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed