{"_id":"62657e8f0d02ef2c454b1cd6","slug":"the-auto-driver-along-with-his-companions-looted-money-from-the-young-man-coming-back-after-delivering-the-goods-ludhiana-news-pkl4486291178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान डिलवरी कर वापस आ रहे युवक से ऑटो चालक ने साथियों सहित मिल लूटे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान डिलवरी कर वापस आ रहे युवक से ऑटो चालक ने साथियों सहित मिल लूटे पैसे
विज्ञापन
लुधियाना। गढ़शंकर के बस स्टैंड के पास हार्डवेयर का सामान देकर ऑटो चालक के साथ लौट रहे मोहल्ला भगत सिंह के रहने वाले मनप्रीत सिंह को ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिल हथियार दिखाकर लूट लिया। आरोपियों ने हार्डीज वर्ल्ड के पास एक प्लानिंग के तहत मनप्रीत से पैसे लूटे और फरार हो गए। मनप्रीत ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मनप्रीत सिंह की शिकायत पर ऑटो चालक आनंद विहार कालोनी निवासी दीपक कुमार, गुरु नानक नगर डाबा निवासी बहादुर सिंह, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी गोविंदा और फतेह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मनप्रीत द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसने गढ़शंकर बस स्टैंड के पास किसी को हार्डवेयर का सामान देना था। उसने ऑटो चालक दीपक को साथ लिया और गढ़शंकर सामान की डिलीवरी देकर लौट रहे थे। उसके पास करीब एक लाख 93 हजार रुपये नकद था। आरोपी दीपक ने रास्ते में ही मनप्रीत को लूटने की प्लानिंग बनाई। उसने अपने साथियों को इस बारे में पूरी जानकारी दी। जब ऑटो हार्डीज वर्ल्ड के पास पहुंचा तो दीपक ने ऑटो हाइवे पर ले जाने की बजाए सर्विस लेन पर उतार लिया। कुछ ही दूरी पर आरोपी एक्टिवा लेकर खड़े थे। उनमें से दो आरोपी ऑटो में सवार हो गए और एक एक्टिवा पर चलने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर पैसे लूट लिए और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया, सभी फरार हो गए। मनप्रीत ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं उनकी तलाश में दबिश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही। पुलिस सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद इस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश जा रहे मजदूरों से छीना मोटरसाइकिल
अपने दोस्त के साथ बाइक पर गांव के लिए निकले दो युवकों से हथियार दिखाकर बाइक सवार लुटेरों ने बाइक लूट लिया और फरार हो गए। जनकपुरी निवासी बुपेश ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम को दी। थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच के बाद बुपेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। बुपेश द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 23 अप्रैल की सुबह तीन बजे वह और उसका दोस्त न्यू माधोपुरी निवासी गोलू के साथ बाइक पर उत्तरप्रदेश के गांव पारवारा के लिए निकले थे। जब वह जुगियाना के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर उनकी बाइक लूट ली और धमकियां देते हुए फरार हो गए। थाना साहनेवाल के एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।