{"_id":"6afc3fdf8b8bc96d5e0407e7","slug":"the-aap-government-has-failed-to-effectively-control-drugs-and-gangsterism-channi-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-102847-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सरकार नशे और गैंगस्टरवाद पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाई : चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सरकार नशे और गैंगस्टरवाद पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाई : चन्नी
Tue, 17 Nov 2026 05:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
तख्त श्री दमदमा साहिब से निकाली साइकिल यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने तख्त श्री दमदमा साहिब से जवानी संभाल पंजाब साइकिल रैली निकाली। इसके तहत वे लोगों से मिल रहे हैं और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में बढ़ते नशे और गैंगस्टरवाद के लिए मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं।
चन्नी ने आरोप लगाया कि मान ने पंजाब के फैसले लेने का अधिकार केजरीवाल को सौंप दिया है जिससे राज्य के हितों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार नशे और गैंगस्टरवाद पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाई। पंजाब में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और आए दिन हत्याएं हो रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक पुलिस अधिकारी की हत्या का जिक्र करते हुए आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठाए। नशे के मुद्दे पर चन्नी ने कहा कि नशे के कारण कई माताओं ने अपने बेटों को खो दिया है।
रैली में बुजुर्ग की मौत :
वहीं चन्नी की रैली में शामिल 69 वर्षीय सुरजीत सिंह की मौत हो गई। तलवंडी साबो सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर रवि कांत ने बताया कि सुरजीत सिंह को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने आशंका जताई कि यह मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है लेकिन असल कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएंगे।