फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   teachers protest againt govt for their demands

कच्चे अध्यापकों की पुकार: सरकार हमें मार दे, या फिर पक्का करे

Fri, 04 Jun 2021 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
teachers protest againt govt for their demands
संगरूर। कच्चे अध्यापक यूनियन पंजाब की तरफ से शुक्रवार को संगरूर में प्रदेश स्तरीय रोष रैली करते हुए राज्य सरकार से मांग की कि या सरकार हमें मार दे, या पक्का करे। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी तादाद में पहुंचे कच्चे अध्यापकों ने जैसे शिक्षा मंत्री की कोठी की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बेरीके ड लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन कच्चे अध्यापकों ने बेरीकेड हटाकर आगे बढ़ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इससे पहले कच्चे अध्यापक स्थानीय बीएसएनएलपार्क में इकट्ठा हुए। इस मौके यूनियन के प्रांतीय नेता दविंदर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने विधान सभा चुनाव के समय यूनियन के साथ वादा किया था कि सत्ता में आते ही उन्हें पक्का किया जाएगा, लेकिन सरकार के साढे़ चार साल के कार्यकाल बीतने को है, लेकिन सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया है। जिससे कच्चे अध्यापकों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि कच्चे अध्यापक आर्थिक, मानसिक तौर से सताए जा रहे है और कई अध्यापक तो पक्का होने की उम्मीद में इस दुनिया से रुखसत हो गए है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार ने उनके साथ किए वादे को नहीं निभाया और उन्हें पक्का नहीं किया तो वह संघर्ष को तेज कर देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के नेता अजमेर औलख, गगन अबोहर, हरप्रीत कौर, वीरपाल कौर सिधाणा, जसवंत सिंह पन्नू, भरातरी संगठनों के नेता देवी दयाल, बग्गा सिंह, जोतइंद्र सिंह, अवतार सिंह, गुरसेवक सिंह कलेर, जुझार सिंह, रणजीत सिंह भट्टीवाल, कुलविंदर सिंह व सुभाष गनोटा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed