{"_id":"574ec2fb4f1c1baa4810902c","slug":"teacher-protest-water-tank-demands-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी से नीचे आने को तैयार नहीं मरणव्रत पर बैठे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी से नीचे आने को तैयार नहीं मरणव्रत पर बैठे शिक्षक
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा
Updated Wed, 01 Jun 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
ईटीटी टेट पास बेरोजगार यूनियन की ओर से बठिंडा के गांव जय सिंह वाला में चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा।
यूनियन राज्य प्रधान अमरजीत सिंह कंबोज ने बताया कि उनके दो साथियों की ओर से शुरू किया गया मरणव्रत जारी है। उनके दो साथी हरप्रीत कौर बठिंडा और राकेश कुमार गुरदासपुर की तबियत में लगातार गिरावट आ रही है। बठिंडा प्रशासन की ओर से नारेबाजी के कारण हरप्रीत कौर बठिंडा का मेडिकल चेकअप किया गया था लेकिन मरणव्रत पर बैठे दूसरे साथी राकेश कुमार गुरदासपुर जो टंकी पर ही मरणव्रत पर हैं मांगें न माने जाने तक नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं है।
उनका कहना था कि वह मांगें न माने जाने तक किसी भी सूरत में नीचे नहीं उतरेंगे। यदि बठिंडा प्रशासन उनका चेकअप करना चाहता है तो टंकी पर आकर कर सकता है। मौके टीईटी टेट पास अध्यापकों के धरने में अध्यापक यूनियन के राज्य प्रधान जसविंद्र सिंह सिद्धू ने भाग लिया । यूनियन नेता कंबोज ने बताया कि यदि बठिंडा प्रशासन द्वारा जल्द ही मुख्यमंत्री पंजाब से पैनल मीटिंग फिक्स न करवाई तो आने वाले कुछ दिनों बाद गांव बादल की तरफ बढ़ेंगे। मरणव्रत इसी तरह जारी रहेगा। मौके पर हिमांशु बरेटा, जसविंदर सेखड़ा, प्रीति कौर, जतिंदर कौर, कमल ठाकुर उपस्थित थे।