फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Taking a walk outside the house Earings snatched from the ears of the elderly

घर के बाहर सैर कर रही बुजुर्ग के कानों से झपटी बालियां

Sun, 12 Jun 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Taking a walk outside the house Earings snatched from the ears of the elderly
लुधियाना। दिनदहाड़े लुटेरे लूट की वारदातों को अंजाम दे फरार हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अब लूट की वारदातों में महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। थाना सदर के अधीन आते इलाके शहीद जसदेव सिंह नगर इलाके में घर के पास सैर कर रही बुजुर्ग महिला के कानों से तीन व्यक्ति और एक महिला ने मिलकर बालियां उतार ली और फरार हो गए। जब तक बुजुर्ग महिला शोर मचाती आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में रज्जियां ढिल्लों की शिकायत पर अज्ञात महिला और व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रज्जियां ढिल्लों द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी माता कश्मीर कौर घर के बाहर सैर कर रही थी। इसी दौरान तीन व्यक्ति और एक महिला उनके पास आए और बातों-बातों में उनके कान से बालियां लूटकर फरार हो गए। कश्मीर कौर ने शोर मचाया तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने शुरू कर दिए ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed