{"_id":"6409a296d22adde36800ad43","slug":"suspicious-man-entered-girls-hostel-of-baba-jaswant-singh-dental-college-of-ludhiana-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: डेंटल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में हथियार लेकर घुसा युवक, छात्राओं के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: डेंटल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में हथियार लेकर घुसा युवक, छात्राओं के साथ की मारपीट
Thu, 09 Mar 2023 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Mar 2023 02:50 PM IST
सार
घटनाक्रम से गुस्साई छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गई और कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ धरना लगा दिया। छात्राओं का आरोप था कि सुरक्षा कर्मचारियों के होते हुए युवक कैसे अंदर आ गया। यह सोची समझी साजिश है। इसमें कहीं न कहीं सुरक्षा कर्मचारी मिले हुए हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठीं छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज में गुरुवाल सुबह एक संदिग्ध युवक कॉलेज के साथ बने लड़कियों के हॉस्टल में घुस गया। मेन गेट से सुरक्ष कर्मचारियों को गच्चा देकर युवक अंदर घुसा और छात्राओं के कमरे तक पहुंच गया, लेकिन किसी को कुछ पता तक नहीं चला। छात्राओं ने शोर मचाया तो हमलावर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद सुरक्षा कर्मचारी इकट्ठा हो गए।
इस वाकये से गुस्साई छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गई और कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ धरना लगा दिया। छात्राओं का आरोप था कि सुरक्षा कर्मचारियों के होते हुए युवक कैसे अंदर आ गया। यह सोची समझी साजिश है। इसमें कहीं न कहीं सुरक्षा कर्मचारी मिले हुए हैं। इसके बाद इसकी जानकारी कमिश्नरेट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एक युवक गर्ल्स हॉस्टल के अंदर घुस गया। उसके हाथ में हथियार भी था। वह गर्ल्स हॉस्टल के कमरों की तरफ जा रहा था। जब छात्राओं ने उसके हाथ में हथियार होने के कारण उससे पूछताछ की तो युवक ने विरोध कर दिया। जब छात्राओं ने आवाज उठाई तो आरोपी युवक ने उनके साथ हाथापाई की। जिसके बाद छात्राओं ने शोर मचा दिया तो बाहर खड़े सुरक्षा कर्मचारी भाग कर अंदर पहुंचे। सुरक्षा कर्मचारियों को देख हमलावर भी वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद छात्राओं ने विरोध में धरना लगा दिया। छात्राओं ने कॉलेज पर सुरक्षा प्रबंधों में ढील बरतने का आरोप लगाया। सूचना पाकर थाना मोती नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल कॉलेज प्रबंधक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
इस मामले में थाना मोती नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जगदीप सिंह गिल ने बताया कि कॉलेज परिसर और हास्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।