{"_id":"60b3c6ef8ebc3e09d22b6430","slug":"suspected-of-keeping-a-bad-eye-on-the-wife-the-man-was-murdered-attacked-bat-on-the-head-gobindgarh-news-pkl415034213","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर बुरी नजर रखने के शक में व्यक्ति का कत्ल, सिर पर बैट से हमला कर गले में रस्सी डाल कुंडी से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर बुरी नजर रखने के शक में व्यक्ति का कत्ल, सिर पर बैट से हमला कर गले में रस्सी डाल कुंडी से लटकाया
विज्ञापन
बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब। बस्सी पठाना में एक प्रवासी बिहारी व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बुरी नजर रखने के शक में एक व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल कर दिया। प्रवासी और मृतक दोनों किराए के कमरों में रह रहे थे। मृतक की पहचान अमरीक सिंह निवासी गांव रैलों हाल आबाद सनसिटी कॉलोनी बस्सी पठाना के तौर पर हुई है। पुलिस ने चार घंटे में ही कत्ल करने वाले प्रवासी व्यक्ति होरील राम उर्फ हरी निवासी गांव नरवाला जिला शिवहर बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अमरीक सिंह की पत्नी सतनाम कौर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीएसपी बस्सी पठाना सुखमिंदर सिंह चौहान ने बताया कि 28 मई की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरीक सिंह निवासी गांव रैलों हाल आबाद सनसिटी कॉलोनी बस्सी पठाना ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और वह पिछले एक माह से अपने बेटे के साथ अलग मकान में रह रही थी। उसे शक था कि होरील राम ने पति की हत्या की है।
आत्महत्या के मामले की जांच के लिए थाना बस्सी पठाना के एसएचओ इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह देओल की अगुवाई में सहायक थानेदार कुलविंदर सिंह इंचार्ज पुलिस चौकी सिटी की टीम बनाई गई। उन्हें शक हुआ कि मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि कत्ल का है, क्योंकि मृतक के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस जांच में पाया कि होरील राम को शक था कि अमरीक सिंह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। जिसे लेकर पहले भी उनकी आपसी तकरार हुई थी। एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि वारदात से पहले अमरीक सिंह और होरील राम दोनों ने शराब पी रखी थी। होरील ने पहले अमरीक सिंह के सिर पर बैट से हमला कर घायल किया और सबूत मिटाने के लिए उसका गला घोटकर पंखे से रस्सी डालकर उसे लटका दिया। पुलिस ने जांच में पाया गया कि मृतक का शव पूरी तरह लटका नहीं हुआ था, उसके घुटने जमीन से लगे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।