फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Suspect enters girls hostel of Dental College, ruckus of girl students

Ludhiana News: डेंटल कॉलेज के गर्ल्स हाॅस्टल में घुसा संदिग्ध, छात्राओं का हंगामा

Thu, 09 Mar 2023 11:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 09 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Suspect enters girls hostel of Dental College, ruckus of girl students
छात्रा के साथ मारपीट करने का भी आरोप, भीड़ इकट्ठी होने पर भागा हमलावर
विज्ञापन

छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज में वीरवार की सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब एक संदिग्ध युवक कॉलेज के साथ बने लड़कियों के हाॅस्टल में जा घुसा। हैरानी की बात यह है कि मेन गेट से सुरक्षा कर्मचारियों को गच्चा देकर युवक अंदर घुस गया और छात्रों के कमरे तक पहुंच गया, किसी को कुछ पता तक नहीं चला। जब छात्राओं को उस पर शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाया।
बताया जाता है कि उक्त युवक ने छात्रा के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद वहां शोर मचा तो हमलावर फरार हो गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मचारी इकट्ठा हो गए। गुस्साई छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गईं और कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ धरना लगा दिया। छात्राओं का आरोप था कि सुरक्षा कर्मचारियों के होते हुए युवक कैसे अंदर आ गया। यह कोई सोची समझी साजिश है। इसमें कहीं न कहीं सुरक्षा कर्मचारी मिले हुए हैं, इसके बाद इसकी जानकारी कमिश्नरेट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह एक युवक गर्ल्स हाॅस्टल के अंदर घुस गया। उसके हाथ में हथियार भी था और वह गर्ल्स हाॅस्टल के कमरे की तरफ जा रहा था। जब छात्राओं ने उसके हाथ में हथियार होने के कारण उससे पूछताछ की तो युवक ने विरोध कर दिया। जब छात्राओं ने विरोध किया तो युवक ने हाथापाई की। इसके बाद छात्राओं ने शोर मचा दिया तो बाहर खड़े सुरक्षा कर्मचारी वहां से भागकर अंदर पहुंचे। सुरक्षा कर्मचारियों को देख हमलावर भी वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद छात्रों ने विरोध जताया और धरने पर बैठ गईं। छात्राओं ने कॉलेज पर सुरक्षा प्रबंधनों में ढील बरतने का आरोप लगाया। सूचना पाकर थाना मोती नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल कॉलेज प्रबंधकों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। उधर, इस मामले में थाना मोती नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जगदीप सिंह गिल ने बताया कि कॉलेज परिसर और हाॅस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed