फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sukhbir, sukhbir in bhatinda, bhatinda sukhbir

व्यवसाय प्रशिक्षण देने को खोले जाएंगे दो सौ स्किल सेंटर : सुखबीर

Thu, 25 Aug 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 25 Aug 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
sukhbir, sukhbir in bhatinda, bhatinda sukhbir
Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala
 उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि नवयुवकों को विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षण देने के लिए आगामी डेढ़ महीने तक राज्य में ब्लॉक स्तर पर 200 स्किल सेंटर खोले जा रहे हैं। ताकि नवयुवक अपने पसंदीदा व्यवसाय का प्रशिक्षण लेकर अपना कार्य स्थापित कर सके।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने वीरवार को मौड़ विधानसभा क्षेत्र में दो सौ करोड़ की लागत से शुरू किये विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों मौजूद रहे। पुरानी दाना मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि इन केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त नवयुवकों को अपना कार्य स्थापित करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


सूबे में चल रहे विकास की बात करते हुए डिप्टी सीएम बादल ने कहा कि गठबंधन सरकार ने गांवों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा स्थापित करने और जनतक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्लॉन तैयार कर लिया है। इसके तहत 12,000 गांवों में तीस हजार करोड़ रुपये की लागत से 100 प्रतिशत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी सालों में इन गांवों में स्वच्छ पेयजल सप्लाई, सीवरेज व वाटर सप्लाई, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, गलियों के निर्माण को वास्तविक रूप दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम बादल ने कहा कि सेवा केंद्रों की ओर से नागरिक सेवाएं लोगों को एक ही छत के नीचे दी जा रही हैं और शहरी सेवा केंद्रों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों वाले करीब दो हजार केंद्र भी 11 सितंबर को खोले जा रहे हैं, ताकि गांवों के लोगों को उनके रिहायशी गांवों के के पास नागरिक सेवाएं दी जा सकें।

  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कई योजनाओं को शुरू करने और राज्य में आपसी एकता को और मजबूत करने के लिए बधाई के पात्र हैं।उ न्होने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम ने पंजाब के लोगों को उनकी धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाए हैं। 


‘कांग्रेस और आप का राजनीतिक अंत निश्चित’
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का राजनीतिक अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को गुमराह करके सता संभालने वाली आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों की आंखों में धूल झोंकने में सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने 2002-07 के दौरान मुख्यमंत्री होते हुए लोगों के कल्याण के लिए एक भी प्रोजेक्ट शुरू नहीं करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed