{"_id":"616ebfda4e32372c8263368f","slug":"sukhbir-singh-badal-attacks-on-punjab-cm-charanjit-singh-channi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम चन्नी पर सुखबीर का हमला: कहा- कुर्सी बचाने के लिए पंजाब को केंद्र के हवाले किया, सिद्धू तैयार कर रहे दूसरी मिसाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम चन्नी पर सुखबीर का हमला: कहा- कुर्सी बचाने के लिए पंजाब को केंद्र के हवाले किया, सिद्धू तैयार कर रहे दूसरी मिसाइल
Tue, 19 Oct 2021 06:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:30 PM IST
सार
लुधियाना पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि के केंद्रीय फैसले के लिए सीएम चन्नी को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल नवजोत सिंह सिद्धू पर भी हमलावर हुए।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में एक बार फिर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर सियासी हमला बोला और कहा कि उनका विजन तो सिर्फ पैचवर्क तक सीमित है। इससे आगे की सोच उनकी नहीं है। अपनी सीएम की कुर्सी बचाने के लिए उन्होंने पंजाब को केंद्र सरकार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने वाले केंद्र के फैसलों को पंजाब सरकार को रोकना चाहिए था। हम विरोधी पक्ष हैं इसलिए हम विरोध ही जता सकते है फिर भी वह अपनी तरफ से एक चिट्ठी केंद्र सरकार को लिखने जा रहे हैं। उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद इस फैसले को तुरंत रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
इनवेस्ट पंजाब को लेकर सरकार की तरफ से किए जा रहे दावों पर सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार ने इस विभाग को बंद कर दिया है। अब तो सीएम टीवी पर आने के लिए अपने घर में बैठे 10-15 लोगों को बुलाकर उन्हें कहते है कि वे घोषणाएं करें, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि वह अपनी दूसरी मिसाइल तैयार कर रहे हैं, जोकि किसी भी समय कांग्रेस पार्टी पर चल सकती है। सिद्धू एक मिसगाइडेड मिसाइल है, जब कांग्रेस पार्टी हाशिए पर आ जाएगी तक उन्हें समझ आएगा। जम्मू-कश्मीर में चल रहे हालात पर शिअद अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि इस समय जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार का कब्जा है। वहां पैदा हुए हालात की जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार की है।
‘खजाने में पैसा तो पूरे करें सभी वादे’
सुखबीर बादल ने कहा कि इस समय सीएम चन्नी कह रहे है कि खजाने में कोई कमी नहीं है। उनका सवाल है कि साढ़े चार पहले खजाना खाली होने के ढोल को क्यों पीटा गया। खजाना खाली होने की बात कह लोगों की पेंशन को रोका गया, मोबाइल फोन नहीं दिए गए। अगर खजाने में पैसा पड़ा है तो वह तुरंत अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर दें। फिलहाल जो भी घोषणाएं कर रहे हैं कांग्रेस सरकार को पता है कि दो माह में आचार संहिता लग जाएगी।