फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sub Inspector son hanged himself on Diwali night in Ludhiana

खौफनाक कदम: दिवाली की रात फंदे पर झूल गया युवक, सुसाइड नोट में लिखी रुला देने वाली बात

Tue, 25 Oct 2022 05:44 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 25 Oct 2022 05:44 PM IST
सार

थाना टिब्बा पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें गुरप्रीत ने अपनी पत्नी हरमन कौर व मां से माफी मांगी है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
Sub Inspector son hanged himself on Diwali night in Ludhiana
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में दिवाली वाली रात जहां टिब्बा रोड के गरेवाल कालोनी का पूरा इलाका जश्न में डूबा था, वहीं सब इंस्पेक्टर के बेटे ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि वह पत्नी और उसके परिवार की प्रताड़ना से परेशान था। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना का पता उस समय चला जब गुरप्रीत की मां कमरे में गई। चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


थाना टिब्बा पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें गुरप्रीत ने अपनी पत्नी हरमन कौर व मां से माफी मांगी है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह के भाई सिमरन सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब नौ माह पहले हुई थी। शादी से पहले गुरप्रीत सिंह साइप्रस में करीब तीन साल तक रहा था। उसके बाद वह भारत लौटा और ट्राला चलाना शुरू कर दिया। गुरप्रीत के पिता पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। सिमरन सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही गुरप्रीत का पत्नी हरमन कौर के साथ क्लेश शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई थी। दिवाली वाली रात गुरप्रीत की मां सुखदीप कौर नींद से जागी तो गुरप्रीत के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख उसे आवाज लगाई। जब काफी आवाजें लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने घर के सभी सदस्यों को जगाया। दरवाजा खोल कर देखा तो गुरप्रीत मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा था और पंखे से एक चुन्नी बंधी थी।

सुसाइड नोट में गुरप्रीत सिंह ने लिखा कि आज तक मैंने जो कुछ किया उसके लिए मुझे माफ कर दें। मुझे खुद को नहीं पता कि मैं ऐसा क्यों हो गया हूं। मेरे दिल में बहुत सी बातें हैं, जो मैं किसी से कर नहीं सकता। मैंने आज तक किसी का बुरा नहीं किया। हां गुस्से वाला हूं ये मानता हूं। मुझे माफ कर दें। बस एक बार हरमन से कह देना कि मेरे मरने पर आ जाए। मैं उसे बहुत प्यार करता हूं। मैं हरमन और मां से माफी मांगता हूं। उसने लिखा कि माफ कर देना, मां तेरा बेटा सही नहीं निकला। मैं सभी से प्यार करता हूं, बस हरमन को बुला लेना। गुरप्रीत के भाई सिमरन ने बताया कि शादी के 15 दिन बाद ही भाभी ने घर में कलह करना शुरू कर दिया था।

हरमन को कनाडा भेजने के लिए उन लोगों ने 25 लाख रुपये लगाए। मगर जैसे ही कनाडा का वीजा आया, उसी दिन से हरमन के हाव-भाव बदल गए। बात यहां तक बढ़ गई थी कि उसके परिवार के सदस्य घर आकर मारपीट करने लगे थे। हरमन ने गुरप्रीत को यह तक बोल दिया था कि वह उसे कनाडा बुलाकर तलाक दे देगी।

मानसिक रूप से हो चुका था परेशान
सिमरन का कहना है कि दोनों का रिश्ता अखबार के जरिये हुआ था। हरमन हमेशा गुरप्रीत से झगड़ा करती थी कि वह परिवार छोड़कर अलग रहे। गुरप्रीत अपना परिवार नहीं छोड़ सकता था। हरमन का वीजा आने पर उन्हें पता चला कि उसने कागजों में खुद को सिंगल बताया है। इस बात के बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया था।

सिमरन ने बताया कि भाभी हरमन ने उसके भाई को इतना परेशान कर दिया था कि वह दीवारों में सिर मारने लगा था। हमेशा गुस्से में रहता था। करीब एक हफ्ता पहले भी हरमन उससे झगड़ा करके गई थी।

परिवार के मुताबिक हरमन ने आइलेट्स करने के बाद जो डिग्रियां लगाई हैं, वह सभी जाली हैं। वहीं थाना टिब्बा की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
थाना टिब्बा के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed