{"_id":"674d724aa7bc141c7007f0c7","slug":"students-clashed-at-youth-festival-in-ludhiana-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: सीएम के जाने के बाद यूथ फेस्टिवल में भिड़े छात्र, एक दूसरे पर चलाई कुर्सियां.. देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: सीएम के जाने के बाद यूथ फेस्टिवल में भिड़े छात्र, एक दूसरे पर चलाई कुर्सियां.. देखें वीडियो
Mon, 02 Dec 2024 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:16 PM IST
सार
यूथ फेस्टिवल में दी गई प्रस्तुति के बाद एक यूनिवर्सिटी ने मेडल जीत लिया, जिसके बाद दूसरी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गाली गलौज और गलत टिप्पणी कर दी। इस दौरान दोनों गुटों के छात्रों ने एक दूसरे के साथ हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल में भिड़े छात्र
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिर्वसिटी में चल रहे यूथ फेस्टिवल में मामूली सी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद खड़ा हो गया। मारपीट के दौरान एक दूसरे पर कुर्सियां चलाई गई।
पीएयू में रविवार को सीएम भगवंत सिंह मान शामिल हुए थे। उनके जाने के कुछ समय बाद ही छात्रों के बीच मारपीट हुई। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों और प्रोफेसरों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि इनाम जीतने के बाद एक दूसरे पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ था। पीएयू प्रशासन जांच में जुटा है वहीं वीडियो वायरल होने के बाद थाना पीएयू की पुलिस भी जांच में जुट गई है कि आखिर बात क्या हुई कि कुर्सियां चलने तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोसल ने मामले को लेकर कहा कि ये मामले उनके ध्यान में है। बीते दिन यूथ फेस्टिवल में दो यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच झड़प हो गई थी। लेकिन मामला कोई इतना बड़ा नहीं है। ये छात्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मेडल जीता था। जिसके बाद गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कोई टिप्पणी की, इस कारण छात्रों में विवाद हो गया। दरअसल यूथ फेस्टिवल के जजों ने जो फैसला करना था, उसी को मेडल दिया जाना था। बात छोटी सी है, अक्सर यूथ फेस्टिवल में ऐसे मामले सामने आते रहते है। उधर, थाना पीएयू के एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि उनके पास वीडियो जरुर आया है। सिक्योरिटी वालों ने उन्हें सूचना देकर बुलाया था। जब वह पहुंचे तो मामला खत्म हो गया था। उनके पास अभी कोई शिकायत भी नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच जरुर की जाएगी।

एक यूनिवर्सिटी के मेडल जीतने पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद
जांच के दौरान पता चला कि यूथ फेस्टिवल में दी गई प्रस्तुति के बाद एक यूनिवर्सिटी ने मेडल जीत लिया, जिसके बाद दूसरी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गाली गलौज और गलत टिप्पणी कर दी। इस दौरान दोनों गुटों के छात्रों ने एक दूसरे के साथ हाथापाई हो गई। मौके पर मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।