{"_id":"578278184f1c1b4f677fa1da","slug":"strike-petrol-pump-strike-in-ludhiana-ludhiana-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पेट्रोल पंपों की हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में पेट्रोल पंपों की हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में पट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल के कारण बंद पड़े पम्प।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप के कारिंदों से लूटपाट की वारदात से परेशान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने रविवार को हड़ताल कर दी। शहर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने शनिवार की रात को हड़ताल का एलान किया।
गांव दंगों के दियोल फीलिंग स्टेशन और हंबड़ा के एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात के विरोध में हड़ताल की गई। पंप मालिकों का कहना है कि रोज पंप पर काम करने वाले कारिंदों को लुटेरे निशाना बना रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। पेट्रोल पंप बंद होने की वजह से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों और बस चालकों को भी काफी परेशानी हुई।
हंबड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने पंप के कारिंदों को घायल कर नगदी लूट ली। इससे नाराज पेट्रोल पंप मालिकों ने देर रात हड़ताल करने का एलान कर दिया। रविवार को चेयरमैन अशोक सचदेवा की अध्यक्षता में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक सतलुज क्लब में हुई। इसमें महानगर के लगभग सभी पंप मालिकों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सभी लोगों ने पिछले दो सप्ताह में अलग अलग जगहों पर हुई लूट की आठ वारदात पर चर्चा की।
विज्ञापन
पंप मालिकों ने पुलिस की नाकामी पर रोष प्रकट किया। पंप मालिकों का कहना है कि इन वारदातों के बाद मुलाजिमों में खासा डर है। पुलिस प्रशासन को कई बार कहा जा चुका है, लेकिन पेट्रोल पंपों की सुरक्षा के बारे में कोई रणनीति नहीं बनी।
पदाधिकारियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर इन वारदातों पर पुलिस ने कोई लगाम नहीं लगाया और सुरक्षा मुहैया न कराई तो पूरे पंजाब के पेट्रोल पंप बंद कर दिए जाएंगे। चेयरमैन अशोक सचदेवा ने कहा कि कई जगहों पर पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटपाट हो चुकी है। पंप मालिकों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था चाहिए। इस मौके पर मंजीत सिंह और आशीष गर्ग हाजिर थे।
देर शाम को मीटिंग के बाद खुले पंप
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से सर्किट हाउस में भी दोपहर को एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें डीसीपी ध्रुमण निंबले और एसएसपी जगरांव को भी बुलाया गया था। इस दौरान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने अधिकारियों को सारी बात बताई और सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की।
पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से पंप पर सुरक्षा गार्ड की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस की तरफ से ट्रेनिंग देकर तैयार किए युवकों को पेट्रोल पंप पर सुरक्षा के लिए खड़ा किया जाएगा। इसके लिए उन्हें लाइसेंसी हथियार भी मुहैया करवाए जाएंगे। उसके अलावा बाहरी एरिया में स्थित पेट्रोल पंपों पर पीसीआर टवेरा एक एक घंटे बाद चक्कर लगाएगी। इसके बाद पेट्रोल पंप मालिकों ने पंप खोलने के आदेश जारी कर दिए।