फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Strict checking of UTS tickets will be conducted in Firozpur division, and monitoring will be done through the HHT app.

Ludhiana News: फिरोजपुर मंडल में यूटीएस टिकटों की सख्त चेकिंग, एचएचटी एप से होगी निगरानी

Tue, 16 Dec 2025 07:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Strict checking of UTS tickets will be conducted in Firozpur division, and monitoring will be done through the HHT app.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। जयपुर स्टेशन पर फर्जी यूटीएस टिकट पकड़े जाने के बाद रेलवे ने फिरोजपुर डिवीजन में सख्ती बढ़ा दी है। इसके तहत अब ट्रेनों में यूटीएस (अनारक्षित) टिकटों की चेकिंग एचएचटी एप से की जाएगी। रेलवे ने इस कदम के जरिये टिकटों में हो रही हेराफेरी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।
डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के सभी टिकट निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एचएचटी एप का उपयोग करके यूटीएस टिकटों की गहन जांच करें। इस जांच का उद्देश्य उन मामलों का पता लगाना है, जिनमें यात्री संख्या में बदलाव करना, एक ही टिकट का एक से अधिक बार इस्तेमाल करना, या अन्य किसी प्रकार की धोखाधड़ी शामिल हो। यह विशेष अभियान मंडल अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल में शुरू किया गया यह सघन जांच अभियान यात्रियों के हितों की सुरक्षा, रेलवे राजस्व की रक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। डीआरएम ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें। हाल ही में जयपुर स्टेशन पर फर्जी टिकट मामले में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी का प्रयास किया गया था, जिसे रेलवे ने पकड़ लिया और संबंधित यात्रियों पर जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed