फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Stress and pollution dominate the heart

तनाव और प्रदूषण हो रहा दिल पर हावी

Sun, 29 Sep 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला लुधियाना
अमर उजाला लुधियाना Updated Sun, 29 Sep 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
Stress and pollution dominate the heart
लुधियाना विश्व हार्ट दिवस पर जहां लोगों को बदलते लाइफस्टाइल में बढ़ रही बीमारियों से सचेत किया गया, वहीं लोगों की सहायता के लिए मेडिकल कैंप भी लगाए गए।
विज्ञापन


पंचम अस्पताल की ओर से लगाए कैंप में तीन सौ से अधिक लोगों ने पहुंच कर अपने दिल की जांच कराई। मरीजाें के मुफ्त में टेस्ट एवं ईसीजी इत्यादि किए गए।

इस दौरान अस्पताल के माहिरों ने लोगों को दिल की बीमारी से दूर रहने के नुस्खे भी बताए।

दिल के माहिर डाक्टर आरपी सिंह ने कहा कि  विकासशील देशों में दिल के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

हर साल दिल का दौरा पड़ने से 267,000 महिलाओं की मौत होती है, जोकि स्तन कैंसर से मरने वाली महिलाओं की तुलना में छह गुणा अधिक है।

इसलिए कैंसर के साथ साथ दिल की बीमारियों से सचेत रहने के लिए भी मुहिम चलाने की जरूरत है। इसका प्रमुख कारण महिलाओं की भूमिका में बदलाव माना जा रहा है।
 
माडर्न लाइफस्टाइल में महिलाएं नौकरी भी कर रही हैं और घर भी संभाल रही हैं। नौकरी एवं घर की जिम्मेदारी एवं डबल तनाव के कारण महिलाओं में दिल के रोग तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


विश्व में कुल 17.3 मिलियन लोग हर साल इस बीमारी से मर जाते हैं। 2020 में विश्व के सबसे अधिक दिल के मरीज भारत में होंगे। एशिया में दिल की बीमारी से जूझ रहे एक तिहाई लोग भारतीय हैं। उनमें से चालीस फीसदी पंजाब में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए दिल की बीमारी से लोगों को जागरूक करने के लिए भी मुहिम चलाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed