फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Statements of two witnesses recorded in Issewal rape case

इस्सेवाल दुष्कर्म मामला : दो गवाहों ने ब्यान दर्ज कराए, 17 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Thu, 12 Aug 2021 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Statements of two witnesses recorded in Issewal rape case
लुधियाना (हलवारा)। इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामला अब अंजाम की ओर बढ़ चला है। जिला अदालत की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में वीरवार को सीएफएसएल चंडीगढ़ के सीनियर साइंटिफिक अफसर अखिलेश कुमार और जूनियर साइंटिफिक अफसर शिवानी शर्मा की गवाही पर बहस संपन्न हो गई। इससे पहले 3 अगस्त को साइबर सेल मोहाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर वेद प्रकाश की गवाही पर बहस हो चुकी है। ये तीनों मुकदमे के अहम गवाह थे। मुकदमे की अगली तारीख 17 अगस्त रखी गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के वकील एडवोकेट हरदयाल इंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि अब सिर्फ डॉ. इंदरवीर सिंह की गवाही शेष रह गई है। इन्हें अगली तारीख के लिए सम्मन किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष के वकीलों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक और मैटेरियल दस्तावेजों की मांग संबंधी जो याचिका दी गई थी उसे अदालत द्वारा खारिज कर दिया गया है। वे तमाम दस्तावेज पहले ही उन्हें पेन ड्राइव में डालकर दिए जा चुके थे। इनका निरीक्षण भी हो चुका था। एडवोकेट ग्रेवाल ने कहा कि डॉ. इंदरवीर सिंह सिविल अस्पताल सुधार के तत्कालीन मेडिकल अफसर थे। उन्होंने ही सभी आरोपियों की मेडिकल जांच की थी। उनकी गवाही भी बहुत जरूरी है। मुकदमे के मुख्य आरोपी जगरूप सिंह रुपी को हाईकोर्ट द्वारा जमानत मिल जाने के बाद अन्य आरोपी भी जमानत के लिए कोशिश में लगे हैं। आरोपी सादिक अली, सैफ अली, सुरमु, अजय उर्फ ब्रिजनंदन उर्फ लल्लन और एक नाबालिग की जमानत याचिका पर 23 अगस्त को सुनवाई होनी है। पीड़ित पक्ष उस से पहले ही मुकदमे का फैसला चाहता है। एडवोकेट ग्रेवाल को आशंका है कि आरोपी अगर जमानत पर रिहा हुए तो फरार हो सकते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वो सजा से बच नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed