फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sports park, inaugration of sports park, ludhiana sports park

जांगपुर में आधुनिक स्पोर्ट्स पार्क लोकार्पित

Sat, 06 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 06 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
sports park, inaugration of sports park, ludhiana sports park
sports
गांव जांगपुर में हलका विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया शानदार स्पोर्ट्स पार्क खिलाड़ियों और ग्रामीणों को सौंप दिया गया है। इस आधुनिक स्पोर्ट्स पार्क का उद्घाटन विधायक मनप्रीत अयाली और मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया की ओर से एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की हाजिरी में किया। 
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में अयाली ने बताया कि हलका दाखा में कुल 60 स्पोर्ट्स पार्क और वालीबॉल के 16 आधुनिक खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं। खेल पार्कों में गांव गुजरवाल और गांव ढैपई में खेल पार्क बनाकर लोगों की सहूलियतों के लिए खोले जा चुके हैं। एक महीने में गांव चचराड़ी, महोली, रुड़का, धूरकोट, लताला, भटियां ढाहा, भूंदड़ी, दाखा और भरोवाल कला में भी खेल मैदान तैयार हो जाएंगे। जबकि बाकी रहते सभी मैदान अगले तीन महीने में तैयार करके लोगों को सौंप देने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह दाखा में इन खेल पार्कों से खिलाड़ियों को खेलों के प्रति उत्साहित करना चाहते हैं। गांव जांगपुर में तीन एकड़ रकबे 0में तैयार किए गए खेल पार्क में फुटबाल मैदान, हॉकी मैदान, बास्केटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग ट्रेक, एथलेटिक्स ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के खेलने तथा मनोरंजन के लिए झूले, ओपन ऐयर जिम, सैर के लिए फुटपाथ, बैठने के लिए बैंच, फुटलाइट्स, फ्लड लाइट्स और चारों तरफ तार लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खेल पार्क इस तरीके से तैयार किया गया है कि इसमें बारिश का पानी जमा नहीं होगा। अयाली ने कहा कि गांव जांगपुर की अपनी फुटबॉल टीम है, जिसे परमिंदर सिंह चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed