फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Special fast track court will pronounce the verdict on Isewal's rape :28

इस्सेवाल दुष्कर्म : 28 को फैसला सुनाएगी स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट

Thu, 24 Feb 2022 10:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Special fast track court will pronounce the verdict on Isewal's rape :28
इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में जिला अदालत की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 28 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा। जज रश्मि शर्मा ने मुकद्दमे के फैसले के लिए फरवरी की अंतिम तारीख को चुना है। पीड़िता के वकील एडवोकेट हरदयाल इंदर सिंह गरेवाल ने बताया कि अदालत ने वीरवार को सभी की बहस पूरी कर ली है और 28 फरवरी का दिन अंतिम फैसले के लिए निर्धारित कर दिया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग सहित सभी 6 आरोपियों की सजा पर उसी दिन फैसला आ जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 9 फरवरी 2019 को रात 8 बजे अपने दोस्त के साथ चॉकलेट डे सेलिब्रेट करने के लिए कार मे घूमने निकली पीड़िता और उसके दोस्त को अगवा कर लिया गया था। लुधियाना के पौश इलाके साउथ सिटी के पास नहर किनारे जा रही पीड़िता और उसके दोस्त की कार पर ईंट पत्थरों से हमला कर आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार आरोपी दोनों को पिस्तौल के बल पर इस्सेवाल गांव के पास एक खाली प्लाट में ले गए, जहां सुबह 4 बजे तक आरोपी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता और उसके दोस्त को बांधकर सारी रात पीटते भी रहे। आरोपियों ने उन्हें छोड़ने के लिये 2 लाख रुपये की फिरौती की मांग भी की थी, लेकिन मांग पूरी न होती देख उन्हें बेहाल छोड़ फरार हो गये थे। थाना दाखा में 10 फरवरी को मुकद्दमा दर्ज कर पुलिस ने एक हफ्ते में सभी 6 आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया था। 11 अप्रैल 2019 को मुकद्दमे का चलान पेश कर दिया गया था। एक साल बाद 5 मार्च 2020 को मुकद्दमा जिला अदालत की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में तब्दील कर दिया गया, इसके बावजूद मुकद्दमा तीन साल तक खिंचता चला गया। अब 28 फरवरी को मुकद्दमे पर फैसला होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed