फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Son murdered mother in Bathinda

तेजधार हथियार से बेटे ने मां को मार डाला

Fri, 12 Mar 2021 04:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Son murdered mother in Bathinda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। गांव कल्याण सुक्खा में एक बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान बचनो कौर (70) के तौर पर हुई है। थाना नथाना पुलिस ने मृतका के भाई प्यारा सिंह के बयान पर आरोपी बेटे सुरजीत सिंह (45) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना वीरवार देर रात की है। इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि गांव कल्याण सुक्खा निवासी बचनो कौर के पास करीब चार एकड़ जमीन थी। इसमें से दो एकड़ उसने अपने बडे़ लड़के हरबंस सिंह और दो एकड़ छोटे लड़के सुरजीत सिंह के नाम पर करवा दी थी। कुछ समय पहले बडे लड़के हरबंस सिंह की मौत हो गई, जिस के बाद उसकी दो एकड़ जमीन को बचनो कौर ने अपने नाम करवा लिया था और उसी जमीन की वसीयत अपने छोटे लड़के सुरजीत सिंह के नाम पर कर दी थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि बचनो कौर अब उस वसीयत को तोड़ कर जमीन को बेचना चाह रही। इसके लिए सुरजीत तैयार नहीं था। इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला के भाई प्यारा सिंह के अनुसार इसी बात को लेकर वीरवार देर रात को मां-बेटे में कहासुनी हो गई। गुस्साए सुरजीत सिंह ने तेजधार हथियार से मां बचनो कौर के सिर पर कई वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बारे में गांव वासियों को शुक्रवार की सुबह पता चला। गांव से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और उसके बाद पुलिस ने मृतका के भाई प्यारा सिंह के बयान पर आरोपी बेटे सुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गांव के पास से ही गिरफतार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed