फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sockpit, aspal kothe become first village, mansa village

असपाल कोठे बना सोकपिट बनाने वाला पंजाब का पहला गांव 

Thu, 09 Jun 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Thu, 09 Jun 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
sockpit, aspal kothe become first village, mansa village
गांव असपाल कोठे में सोकपिट की जानकारी देते हुए डीसी वरिंदर शर्मा व अन्य - फोटो : अमर उजाला
डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि असपाल कोठे सोकपिट बनाने वाला पंजाब का पहला गांव बन गया है। वह वीरवार को मनरेगा स्कीम के तहत ग्राम पंचायत असपाल कोठे में बनाए गए सोकपिट के काम का जायजा लेने पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ एडीसी विकास हरिंदर सिंह सरा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पहले तेलगाना के गांव इब्राहिमपुर में शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट अब पंजाब में पहली बार जिला मानसा के गांव असपाल कोठे में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में कुल 65 सोकपिट लगाए गए हैं। इस गांव में 65 घरों को इस स्कीम के तहत कवर किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक तकनीक के साथ हर घर में पानी संशोधित करने वाला एक कुआं तैयार किया जाता है। इसमें पूरे घर का अधिक पानी सोखने की क्षमता होती है। उन्होंने बताया कि इसके साथ जहां खुली नालियों में पानी बंद हो जाता है वहीं धरती तले का पानी का लेवल भी बढ़ता है। डीसी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में तलवंडी साबो पावर प्लांट की ओर से भी सहयोग दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed