{"_id":"b66d953d30f5a1d15fb1f937947d4d10","slug":"smart-city-ludhiana-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी लुधियाना: रेट्रोफिट एरिया के लिए चुने गए पहले से विकसित इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी लुधियाना: रेट्रोफिट एरिया के लिए चुने गए पहले से विकसित इलाके
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 28 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक शहर के लोगों ने पहले से विकसित इलाके घुमारमंडी, सराभा नगर और फिरोजपुर रोड के आस-पास के इलाकों को रेट्रोफिट एरिया (पांच सौ एकड़ को दोबारा डेवलप करने के लिए) वोटिंग के जरिए पहले स्थान पर चुना है। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के दूसरे पड़ाव के दौरान शहर के तीन इलाके चौड़ा बाजार, जवाहर नगर कैंप और घुमारमंडी, फिरोजपुर रोड, सराभा नगर के इलाकों को चुना था। रेट्रोफिट सिस्टम के तहत पहले नंबर पर किस इलाके का विकास हो, इसके लिए लोगों से ऑनलाइन और मोबाइल के जरिए राय मांगी गई थी। इसमें घुमारमंडी, सराभानगर और फिरोजपुर रोड के आस-पास के इलाके पहले नंबर पर रहे। चौड़ा बाजार, रेलवे स्टेशन और घंटाघर का इलाका वोटिंग में दूसरे और जवाहर नगर कैंप तीसरे स्थान पर रहा।
स्मार्ट सिटी के लिए शहर में रेट्रोफिट डेवलपमेंट सिस्टम के तहत बने हुए शहर के हिस्से में से पांच सौ एकड़ से ज्यादा का हिस्सा लिया जाएगा। उसे लोगों के सुझाव के मुताबिक विकसित किया जाएगा। रि डेवलपमेंट सिस्टम के तहत इसके अंतर्गत बने इलाकों को नए लेआउट प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। इस प्लान के तहत मिक्स लैंड यूज इलाकों को पूरी आबादी वाले इलाकों में लिया जाएगा, जिसके लिए पचास एकड़ जमीन चाहिए। इसके लिए जवाहर नगर इलाके की मार्केट का नाम प्रपोज किया गया था। वहीं ग्रीन फील्ड सिस्टम के तहत खाली पड़े इलाके में ग्रीन फील्ड डेवलप किया जाएगा। इसके लिए 250 एकड़ का इलाका चाहिए।