फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   smart card, smart card distribution in ludhiana, farmers insurance scheme in ludhiana

भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना में किसानों को बांटे स्मार्ट कार्ड

Mon, 11 Apr 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 11 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
smart card, smart card distribution in ludhiana, farmers insurance scheme in ludhiana
लुधियाना के गुरु नानक देव भवन में किसानो को बीमा योयजना के कार्ड देते वित्त मंत्री परमिदर सिंह ढींढसा। - फोटो : अमर उजाला
वित्त एवं योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा है कि सूबा सरकार आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने को वचनबद्ध है। इसी कोशिश के तहत भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना की शुरुआत की गई है। इस स्कीम में 45 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। ढींढसा सोमवार को गुरु नानक देव भवन में बीमा योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। वित्त मंत्री ने बीमा योजना के स्मार्ट कार्ड किसानों में वितरित किए।
विज्ञापन


ढींढसा ने कहा कि योजना के तहत 50 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज 400 से अधिक अस्पतालों में मुहैया कराया जा रहा है। परिवार के मुखिया की हादसे में मौत या शारीरिक तौर पर नाकारा होने की सूरत में पांच लाख रुपये मिलेंगे। इस योजना के तहत 28.90 लाख नीले कार्ड धारक परिवार, 11 लाख किसान, 2.33 लाख कारोबारी, 2.32 लाख निर्माण मजदूरों को लाभ होगा।
विज्ञापन


लुधियाना में अब तक 55 हजार 93 किसानों की रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। सरकारी मुलाजिमों और पेंशनरों के लिए भी कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम शुरू की गई है। सूबे के 6.50 लाख मुलाजिम और पेंशनर इसका लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर विधायक दर्शन सिंह शिवालिक, डीसी रवि भगत, मदन लाल बग्गा, अपनीत रियात, बाबा जगरूप सिंह, शिवराज सिंह और मनमोहन सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed