फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Six-month-old daughter's killer arrested in Bathinda

छह माह की बेटी का हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2020 10:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Six-month-old daughter's killer arrested in Bathinda
बठिंडा में पुलिस की हिरासत में बेटी की हत्या करने का आरोपी जगदीश सिंह। - फोटो : BATHINDA
थाना दयालपुरा पुलिस ने गांव आदमपुरा में छह माह की बेटी को पिलर पर पटककर हत्या करने के आरोपी पिता जगदीश सिंह को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक बच्ची की मां जसविंदर कौर के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। घटना बुधवार की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में गांव आदमपुरा निवासी जसविंदर कौर ने बताया कि उसका पति जगदीश सिंह कुछ वर्ष पहले नेवी की नौकरी छोड़कर घर आ गया था। इसके बाद वह अपने पिता के साथ खेती करने लगा था। छह माह पहले बच्ची ने जन्म लिया था। इसके बाद उसका पति उससे और बच्ची से नफरत करने लगा था। उसने बुधवार को पहले बच्ची को गोद में उठाया और उसे दुलार करते करते घर में पिलर के पास ले गया। पति ने बच्ची को उल्टा करते हुए पिलर पर पटक-पटककर मार दिया।
विज्ञापन

महिला ने अपने बयान में बताया कि जब वह एवं उसका ससुर विरोध करने लगे तो आरोपी ने डंडे एवं तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। थाना दयालपुरा इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने वीरवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में किसी महिला से आरोपी के संबंध होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘क्या पता था कि बच्ची को आखिरी बार गोद में उठा रही हूं’
छह माह की बच्ची की हत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है। वीरवार को मां ने बिलखते हुए कहा कि उसे क्या पता था कि वह आखिरी बाद अपनी बच्ची को गोद में उठा रही है। उसने कहाअगर उसे थोड़ा एहसास भी होता कि उसका पति ऐसी घटना को अंजाम दे सकता तो वह कभी अपनी फूल जैसी बच्ची को उसे नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed