{"_id":"68e9352a5dce8a79280d0e62","slug":"sitting-in-the-park-he-was-taking-drug-injections-video-goes-viral-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112383-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पार्क में बैठ लगा रहा था नशे का टीका, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पार्क में बैठ लगा रहा था नशे का टीका, वीडियो वायरल
Fri, 10 Oct 2025 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। एक युवक पार्क में बैठकर ही नशे का टीका लगाने लगा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो समराला चौक के पास स्थित एक पार्क का बताया जा रहा है। इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर समराला चौक व उसके आसपास के इलाकों से नशा करते युवाओं की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं।
समराला चौक व आसपास के पार्कों में युवक टोलियां बनाकर आते हैं। ये युवक सरेआम नशे के टीके लगाते हैं। रात के समय इन पार्कों में नशेड़ियों ने पक्के अड्डे बने हैं। वीडियो में भी दिख रहा है कि टीका लगाने के बाद युवक की हालत इतनी बिगड़ गई कि वह बेसुध हालत में टीका लगाकर बैठा रहा। काफी देर तक सुई उसकी बाजू में घुसी रही। उस व्यक्ति से जब उसकी हालत के बारे में वीडियो बनाने वाले ने पूछा तो वह सही से जवाब तक नहीं दे पा रहा। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए।