{"_id":"f251144d036fd15c0c0e4f8f146b8231","slug":"singer-nachhatar-gill-both-fellow-two-day-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नछत्तर गिल के दोनों साथी दो दिन के पुलिस रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नछत्तर गिल के दोनों साथी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला,लुधियाना
Updated Fri, 27 Dec 2013 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार के आरोप में फंसे पंजाबी गायक नछत्तर गिल के दोनों साथी चरणजीत सिंह चन्नी व राजदीप सोही को पीएयू की पुलिस ने वीरवार अदालत में पेश किया।
दोनों आरोपियों को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार चल रहे साथी राजा की तलाश में जुटी हुई है।
उधर, पहले से ही पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी गायक नछत्तर गिल से पुलिस कुछ भी बरामद नहीं करवा सकी है।
पुलिस को अभी नछत्तर गिल से पीड़ित की बनाई वीडियो क्लिपिंग की पेन ड्राइव व अन्य सामान बरामद करना है। पुलिस अब आरोपी नछत्तर गिल को शुक्रवार को अदालत में दोबारा पेश कर आगे रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
थाना पीएयू के एसएचओ गुरबीर सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया गया है।
आरोपी नछत्तर गिल से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी प्रापर्टी डीलर चरणजीत सिंह चन्नी व उसके साथी राजदीप सोही से भी पूछताछ कर रही है।
उनके फरार चल रहे साथी राजा को भी पुलिस जल्द ही काबू कर लेगी। उसे पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हैबोवाल इलाके में रहने वाली एक युवती ने नछत्तर गिल पर आरोप लगाया था कि माडल बनाने का झांसा देकर आरोपी नछत्तर गिल ने उसे चंडीगढ़ स्थित एक होटल में फोटोशूट के बहाने बुला लिया।
विज्ञापन
वहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी नछत्तर गिल ने उसके साथ दुराचार किया और उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली थी।
उसके बाद आरोपी चरणजीत सिंह चन्नी ने उसे विदेश में सेटल करने का झांसा देकर उसके पिता से बीस लाख रुपये भी ऐंठ लिए और विदेश के होटल में उसके साथ दुराचार किया।