फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tractor rally of Rahul Gandhi will start from Moga of Punjab from October 4

राहुल गांधी की रैली में 5000 ट्रैक्टर होंगे शामिल, सुरक्षा में तैनात होंगे 10 हजार पुलिस जवान

Sat, 03 Oct 2020 01:36 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 03 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tractor rally of Rahul Gandhi will start from Moga of Punjab from October 4
फाइल फोटो - फोटो : ANI

चार अक्तूबर से पंजाब से राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली शुरू हो रही है। इस रैली में पांच हजार ट्रैक्टर काफिले में शामिल होंगे। वहीं रोड शो की सुरक्षा में 10 हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात होंगे। बता दें कि राहुल गांधी की यह रैली किसानों के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित की जा रही है। पंजाब के मोगा से शुरू होने वाली रैली हरियाणा के रास्ते दिल्ली में जाकर समाप्त होगी।

विज्ञापन


नवजोत सिद्धू को मिल सकता है मौका
लंबे समय से बैकफुट पर चल रहे नवजोत सिद्धू को एक बार फिर राहुल की मोगा रैली में फ्रंट फुट पर खेलने का मौका मिल सकता है। गुरुवार को नवजोत सिद्धू और कांग्रेस पंजाब प्रभारी हरीश रावत के साथ बैठक के बाद यह चर्चा जोरों पर है। कांग्रेस से जुड़े सूत्र भी बता रहे हैं कि सिद्धू को एक बार फिर आगे आने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो पंजाब कांग्रेस में फिर से घमासान शुरू हो जाएगा। क्योंकि नवजोत सिद्धू पहले साफ कर चुके हैं कि उनके लिए कप्तान तो राहुल गांधी हैं। इन तल्खियों के बीच उन्होंने अपने मंत्री पद को भी छोड़ दिया था। इस समय वह प्रदेश की राजनीति से दूरी बनाए हैं। पंजाब प्रभारी के साथ बैठक के बाद एक बार फिर से उनके नाम की चर्चा छिड़ चुकी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पांच हजार ट्रैक्टरों के साथ राहुल के काफिले में शामिल होंगे और दस हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारी की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर सियासत भी है गर्म

बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर इस समय पूरे पंजाब में माहौल गर्म है। इस कानून के विरोध में पंजाब की 31 किसान यूनियनें सड़कों पर उतर चुकी हैं। पंजाब के गांवों में इन कानूनों के खिलाफ भारी आक्रोश है। सभी राजनीतिक दलों की नजर अब किसानों के वोट बैंक पर है। 

यही कारण है कि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी इस कानून के विरोध में है। ऐसे में अकाली दल भी पीछे नहीं है। हरसिमरत कौर बादल भी मंत्री पद से इस्तीफा देकर कानून के विरोध में उतर चुकी हैं। यही नहीं अकाली दल ने तो भाजपा से नाता भी तोड़ लिया है। इस समय अकाली दल भी सड़कों पर उतर चुका है।  आम आदमी पार्टी भी किसानों के पक्ष में है। 

जिला प्रशासन और कांग्रेसी तैयारी में जुटे
राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली को लेकर कांग्रेसी और पंजाब का पूरा प्रशासन मैदान में उतर चुका है। शुक्रवार को डीजीपी दिनकर गुप्ता खुद ट्रैक्टर रैली का जायजा लेने मोगा के बधनीकलां पहुंचे। उनके साथ लगभग 15 जिलों के एसएसपी समेत सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सीएम के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू समेत कई दिग्गज रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। रैली में पांच हजार ट्रैक्टरों का इंतजाम किए जाने की सूचना है। वहीं रैली में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और सभी दिग्गजों को मौजूद रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed