फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   shot, ex army man shot in ludhiana, ludhiana incident

आंगन में सो रहे रिटायर्ड फौजी को लगी गोली

Mon, 06 Jun 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 06 Jun 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
shot, ex army man shot in ludhiana, ludhiana incident
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
घुमारमंडी इलाके में रहने वाले रिटायर्ड फौजी केवल कृष्ण (72) को शनिवार रात उस समय गोली लग गई, जब वह अपने घर के आंगन में सो रहा था। गोली कहां से आई और किसने चलाई, किसी को पता नहीं चला। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसीपी रुपिंदर कौर सरां और थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने आपरेशन के दौरान केवल कृष्ण की बाजू में से गोली निकाल दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


केवल कृष्ण के बेटे बलजीत सिंह ने कहा कि वह दुबई में नौकरी करता है और घुमारमंडी के दयाल नगर इलाके में रहता है। शनिवार रात को उसके पिता घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान किसी ने गोली चलाई जो उनकी बाजू पर लगी। उसके पिता को गोली लगने के बारे में पता भी नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनके हाथ में दर्द हुई तो उन्होंने देखा कि हाथ से खून निकल रहा था। उन्होंने परिजनों को बताया। जब खून नहीं रुका तो परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि केवल कृष्ण के हाथ पर गोली लगी है। इस पर उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही डॉक्टरों ने आपरेशन कर गोली निकाल दी।

बलजीत सिंह ने कहा कि गोली कहां से आई और किसने चलाई किसी को कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने गोली निकाल कर पुलिस के हवाले कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed