फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shop shutter break, computer stolen

शटर तोड़ कर दुकान से उड़ाए पचास कंप्यूटर लैपटॉप

Fri, 10 Jan 2014 10:03 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
अमर उजाला,लुधियाना। Updated Fri, 10 Jan 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
Shop shutter break, computer stolen
शहर के पाश इलाके पक्खोवाल रोड स्थित निगो कांप्लेक्स में चोर गिरोह के सदस्यों ने फास्ट्रेक  कंप्यूटरिंग को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन


वीरवार रात चोर दुकान का शटर तोड़ कर अंदर पड़े नए पुराने करीब पचास कंप्यूटर लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए। इसके साथ साथ चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की डीवीआर भी चोरी कर फरार हो गए।

घटना का पता उस समय चला, जब कांप्लेक्स में लगी लिफ्ट मैन वहां आया। उसने शटर टूटा देख दुकान मालिक सुखपाल को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट, डॉग स्कवायड और थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकान मालिक सुखपाल सिंह ने कहा कि उनका नए कंप्यूटर लैपटॉप बेचने का काम है। उनके पास कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर के लिए भी आते है। वीरवार की रात को वह अपना शोरूम बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से चोर गिरोह के सदस्यों ने शटर तोड़ा और अंदर पड़े कंप्यूटर और लैपटॉप चोरी की। उन्होंने कहा कि चोर गिरोह के सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरे लगे हुए देखें होंगे और उन्होंने अंदर लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। सुखपाल ने कहा कि चोर गिरोह के सदस्यों करीब उनका 35 लाख रुपये का सामान चोरी किया है। शुक्रवार की सुबह लिफ्ट मैन ने शटर टूटा देखा तो उसने इसकी जानकारी उन्हें दी। उसने अंदर जाकर देखा तो लैपटॉप और कंप्यूटर गायब थे।


शिकायतकर्ता सुखपाल ने कहा कि उन्होंने सोचा कि चोरी करने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए होंगे, जब वह डीवीआर के पास फुटेज निकालने के लिए गए, तो डीवीआर भी गायब थी। उन्होंने तुरंत इसके बारे में भी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed