फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shiv Sena leader's son caught, had conspired to fire for his father's security

Ludhiana News: शिवसेना नेता का बेटा काबू, पिता की सिक्योरिटी के लिए रची थी फायरिंग की साजिश

Fri, 07 Jun 2024 09:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 07 Jun 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena leader's son caught, had conspired to fire for his father's security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खन्ना। खन्ना में शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रचारक कश्मीर गिरी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने उसके बेटे राजन बावा को गिरफ्तार किया है। राजन को दिल्ली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तारी की गई।
पिता-पुत्र पर सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए फायरिंग की साजिश रचने का आरोप है। 9 मार्च 2020 को कश्मीर गिरी पर फायरिंग हुई थी, जिसमें एक साल बाद कश्मीर गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इस केस में उसके बेटे की गिरफ्तारी की गई है। राजन बावा दिल्ली में करोड़ों रुपये का सोना खुर्द-बुर्द करने के मामले में जेल में बंद है, उसे वहां से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। जांच में सामने आया कि कश्मीर गिरी और राजन बावा ने फायरिंग की साजिश रची थी। खुद ही हमलावरों को लाकर पिस्टल दिया था।
विज्ञापन





शिवसेना के राष्ट्रीय प्रचारक महंत कश्मीर गिरी ने 9 मार्च 2020 को सिटी थाना 2 में केस दर्ज कराया था, जिसमें कहा था कि सुबह बाइक पर दो युवकों ने उस पर फायरिंग की। इस फायरिंग में कश्मीर गिरी बाल-बाल बच गया। जब सुबह घर से मंदिर के लिए निकला था, उस समय यह फायरिंग हुई। इसके बाद कश्मीर गिरी ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवा केस दर्ज किया था। जांच के दौरान बरामद हथियारों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कश्मीर गिरी, उसके शिष्य बंत गिरी और मनोज उर्फ लाजा को भी नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया था। यह हमला बंगा (एसबीएस नगर) के जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी और गुरिंदर सिंह उर्फ गिंडी के माध्यम से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed