फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   shahidi, jod, mel, today

फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेल आज से

Fri, 25 Dec 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Fri, 25 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
shahidi, jod, mel, today
सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, फतेह सिंह और माता गुजरी की शहादत को समर्पित तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेल फतेहगढ़ साहिब में शनिवार से शुरू होगा। शुक्रवार को भी हजारों की तादाद में देश-विदेश से आई संगत गुुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, ठंडा बुर्ज और गुरुद्वारा ज्योति स्वरूप साहिब में नतमस्तक हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। साथ ही माता गुजरी कॉलेज के बाहर कैंसर पीड़ित रोगियों के चेकअप के लिए विशाल कैंप का आयोजन भी किया गया है जो 29 दिसंबर तक जारी रहेगा। श्रद्धालुओं की ओर से संगत की सेवा के लिए गुरु के लंगरों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में बाबा मोती राम मेहरा खूनदान सोसाइटी की ओर से विशाल खूनदान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन श्री आनंदपुर साहिब के सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और एसजीपीसी कार्यकारिणी कमेटी सदस्य करनैल सिंह पंजोली ने संयुक्त तौर पर किया। सोसाइटी के अध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि इस कैंप में सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के सात सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने चेकअप कर 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर नरिंदर सिंह हवारा, कैप्टन सेवा सिंह और निरंजन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ मेल के दौरान होगा हर गाड़ी का ठहराव : चंदूमाजरा
सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी शहीदी जोड़ मेल के दौरान पुलिस और सिविल प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर चंदूमाजरा ने बताया कि लाखों की संगत की आमद को लेकर इस बार रेलवे की ओर से फतेहगढ़ साहिब के रेलवे स्टेशन पर हर मेल गाड़ी का ठहराव यकीनी बनाया गया है। 26 से 28 दिसंबर तक हर गाड़ी रेलवे स्टेशन पर रुककर जाएगी। इसके बाद चंदूमाजरा ने गुरुद्वारा साहिब के सामने शिरोमणि अकाली दल के शहीदी कांफ्रेंस स्थल का दौरा किया और जरूरी दिशा निर्देेश दिए।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed