फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   shahidi, conference, shiromani, akali, dal

सुखबीर ने गिनाई उपलब्धियां, सीएम कांग्रेस पर बरसे

Mon, 28 Dec 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 28 Dec 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
shahidi, conference, shiromani, akali, dal

सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों और माता गुजरी की महान शहादत को समर्पित शहीदी जोड़ मेल के दूसरे दिन शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस, आप, अकाली दल मान और बसपा ने शहीदी कांफ्रेंसों का आयोजन किया।

विज्ञापन


गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब के सामने अकाली दल की कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के बोलने से पहले मंच पर आए डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने के बाद सरकार की उपलब्धियां गिनानी शुरू कीं। साथ ही उन्होंने धार्मिक मंच से मौजूदा समय को चुनावी प्रक्रिया का रूप दे दिया। सुखबीर ने कहा कि बहुत जल्द पंजाब सरकार 100 करोड़ रुपये से पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश दिवस मनाने जा रही है। ऐसा अकाली सरकार ने पहली बार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में सरकार एसजीपीसी के सहयोग से लोगों को धार्मिक स्थानों की यात्राएं करवाने के लिए हर महीने फ्री बस सेवा शुरू करने जा रही है। अगले तीन महीनों में पंजाब भर में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, सरकार ने 50 हजार रुपये का सेहत बीमा लागू किया है। साथ ही इमरजेंसी के दौरान जेल काटने वाले लोगों को पंजाब सरकार एक हजार रुपये की पेंशन देगी। इसके साथ ही छह हजार करोड़ हर हलका असेंबली को विकास की ग्रांट जारी की जा रही है और पंजाब अगले साल तक नए सूबे के तौर पर विकसित होगा।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि सिर्फ अकालियों के अच्छे कार्यों पर कांग्रेस हमेशा अंगुलियां उठाती है। पंजाब में टोपी वाली आम आदमी पार्टी घुसपैठ कर रही है जिससे लोगों को चौकस रहने की जरूरत है।

बिच-बिच मैं ध्यान लगाके कांग्रेस दी रैली भी सुण रैहा सी : सीएम
अपने भाषण में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल धार्मिक रंग में दिखे। बादल ने बाएं हाथ से इशारा कर कहा कि यहां जो कांग्रेस की कांफ्रेंस चल रही है, मेरा ध्यान बीच-बीच में उधर भी जाता रहा है। ये वही कैप्टन हैं जो अकाली सरकार से गए हैं। कैप्टन अकाली सरकार में मंत्री भी रहे। दोबारा टिकट मांगने पर मैंने कैप्टन को कहा था कि क्या तुम कभी जेल गए हो। जो अकाली नेता जेल जा चुके हैं, टिकट सिर्फ उनको मिलेगी।

इस बात पर कैप्टन ने अकाली दल छोड़ दिया था। बादल ने कांग्रेस को टक्कर की पार्टी मानने की बात भी मंच से कबूली और कहा कि ये जो खुंभ की तरह नई पार्टी आप आई है, उसका कोई आधार नहीं है। उस पार्टी में कांग्रेस से नकारे हुए नेता ही जा रहे हैं। अकाली दल हिंदुस्तान सबसे पुरानी पार्टी है। उन्होंने लोगों को अन्य पार्टियों के झांसे में न आने की अपील भी की। फतेहगढ़ साहिब में संगत दर्शन न करने के सवाल को सीएम बातों में टाल गए।


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि हाल ही में हुई कैबिनेट की मीटिंग के दौरान फतेहगढ़ साहिब को श्री फतेहगढ़ साहिब का दर्जा दिया गया है। इसके लिए सभी जिला डीसी के माध्यम से बहुत जल्द जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed