{"_id":"6a7b494244ff5b0db710d7e53f5b0d6e","slug":"shahidi-conference-aam-aadmi-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 2017 में बनेगी आप की सरकार : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 2017 में बनेगी आप की सरकार : संजय
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदी जोड़ मेल में आम आदमी पार्टी की कांफ्रेंस में सत्ताधारी पार्टी पर जमकर निशाना साधा गया। पार्टी के पंजाब हरियाणा इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि पंजाब को नशे में बरबाद करने के लिए जहां बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया जिम्मेदार हैं वहीं कांग्रेस भी बराबर की भागीदार है।
विज्ञापन
सरकारी सरपरस्ती में पंजाब में नशा कौन बेचता है, सारा पंजाब जानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजीठिया का नाम नशा तस्करी में आने पर सीबीआई की जांच में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रोड़ा अटकाया है।
विज्ञापन
संजय ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते कहा कि वे बेशक आम आदमी पार्टी को चुनौती के तौर पर नहीं ले रहे, लेकिन अपनी 25 मिनट की स्पीच में 15 मिनट आम आदमी पार्टी की आलोचना जरूर करते हैं। वहीं सुखबीर बादल प्रधानमंत्री मोदी की तरह झूठ बोलने में माहिर हैं। सुखबीर कहते हैं कि वह मंगल ग्रह पर अकाली दल की मीटिंग करेंगे और पानी में बसें चलाएंगे। उन्होंने कहा कि आप का परिवार दिनों दिन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
रविवार को कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक जगतार सिंह राजला, सेवामुक्त आईजी परमजीत सिंह सराओ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सराओ पूर्व डिप्टी स्पीकर बीरदविंदर सिंह के भाई हैं। संजय सिंह ने कहा कि ऐसे ईमानदार लोगों के लिए पार्टी में बहुत जगह है उन्होंने पंजाब पुलिस को चेतावनी दी कि जो आप वर्करों को और नेताओं पर झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं, उन पर 2017 में सरकार बनने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में जिस तरह अकाली दल प्रचार कर रहा है है कि पंथ खतरे में है। यह कोरा झूठ है। पंजाब में पंथ को नहीं बल्कि बादल परिवार को खतरा है। इसलिए पंथ की दुहाई देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप में टिकट पैसों से काम नहीं करने वाले लोगों को मिलेगी।
संगरूर से सांसद भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली दल का हलका इंचार्ज एक दलित के हाथ पैर काट देता है और नाबालिग बच्चियों को बसों के नीचे कुचला जा रहा है। कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि अकाली और कांग्रेस पार्टी एक ही सिक्के दे दो पहलू हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह अकाली दल से फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं। इस मौके पर हिम्मत सिंह शेरगिल, हरजोत सिंह बैंस, दुर्गेश पाठक, राज गिल, सांसद साधु सिंह, प्रो. बलजिंदर कौर, डॉ. बलवीर सिंह पटियाला, वरिंदर खारा, सुनील तोमर और संतोख सिंह सलाणा उपस्थित थे।